सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Cyber fraud busted after ₹70 crore suspicious transactions detected, three accused detained

Kota News: 70 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन से हुआ साइबर ठगी का पर्दाफाश, तीन आरोपी हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 12:47 PM IST
विज्ञापन
सार

डिजिटल अरेस्ट और निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का कोटा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। जांच में करोड़ों रुपये के लेनदेन सामने आने के बाद तीन आरोपियों को पकड़ा गया।

Kota News: Cyber fraud busted after ₹70 crore suspicious transactions detected, three accused detained
पुलिस हिरासत में साइबर ठग
विज्ञापन

विस्तार

कोटा ग्रामीण पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग, शेयर मार्केट निवेश और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए बैंक खातों से देशभर में करीब 70 करोड़ रुपये की साइबर ठगी से जुड़े लेनदेन का कनेक्शन मिला है।
Trending Videos


पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत यह कार्रवाई की गई है। पिछले 10 दिनों में चार मामले दर्ज कर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मोरपा निवासी कौशल सेन, महावीर नगर निवासी नवनीत विजयवर्गीय और तलवंडी निवासी सलमान अहमद खिलजी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि आरोपी भोले-भाले लोगों के बैंक खाते, सिम कार्ड और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर देशभर में ठगी को अंजाम दे रहे थे। डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन टास्क और शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों को झांसे में लिया जाता था।

ये भी पढ़ें: Banswara News: अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी खातों से करोड़ों की ठगी; 4 गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार पुलिस को सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मोरपा निवासी एक व्यक्ति के दस्तावेज से सिम कार्ड निकालकर साइबर गिरोह को बेचने की जानकारी मिली थी। जांच में इन खातों से करीब 58 करोड़ रुपये के लेनदेन सामने आए।

इसके अलावा खतौली निवासी युवक के खाते से करीब 1 करोड़ 69 लाख रुपये, बूढ़दीत निवासी आरोपी के खाते से 71 लाख रुपये और रामगंज मंडी क्षेत्र के एक खाते में करीब 9 करोड़ 71 लाख रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाए गए।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन एंड्रॉयड मोबाइल और तीन सिम कार्ड जब्त किए हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और खातों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed