सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Student dies after falling from hostel balcony, questions raised a day before NEET exam

Kota News: हॉस्टल की बालकनी से गिरकर छात्र की मौत, NEET परीक्षा से एक दिन पहले हुए हादसे पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
सार

नीट परीक्षा से एक दिन पहले एक छात्र की हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने से उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पुलिस हॉस्टल स्टाफ और अन्य छात्रों से पूछताछ कर रही है। 

Kota News: Student dies after falling from hostel balcony, questions raised a day before NEET exam
कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में बालकनी से गिरने से छात्र की मौत
विज्ञापन

विस्तार

कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र की हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी दीक्षित के रूप में हुई है, जो पिछले दो वर्षों से कोटा में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। घटना कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लैंडमार्क सिटी स्थित एक हॉस्टल की है।
Trending Videos


कुन्हाड़ी थानाधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक छात्र हॉस्टल से गिर गया है, जिसे उसके साथी तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। पुलिस की टीम मौके और अस्पताल दोनों जगह पहुंची, जहां उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: नीट परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की सौगात, 3 मई को जयपुर-अलवर और चूरू मार्ग पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

पढ़ाई के दौरान हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र सुबह पढ़ाई कर रहा था और इसी दौरान वह बालकनी में चला गया, जहां से गिर गया। हालांकि घटना के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

नीट परीक्षा से पहले हुई घटना
बता दें कि कल यानी 3 मई को नीट का एग्जाम है और वह उसकी तैयारी में जुटा हुआ था। घटना के बाद उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है, जो उत्तराखंड से कोटा के लिए रवाना हो गए हैं। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पुलिस हॉस्टल स्टाफ और अन्य छात्रों से पूछताछ कर रही है। साथ ही छात्र की गतिविधियों और परिजनों से अंतिम बातचीत के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed