{"_id":"69f74d64a385ae2bc508fc86","slug":"neet-aspirant-dies-in-kota-hostel-following-cctv-analysis-police-attribute-death-to-suicide-caused-by-stress-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: कोटा हॉस्टल में नीट अभ्यर्थी की मौत मामले में हुई CCTV जांच, कैस गई जान; पुलिस ने क्या बताया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: कोटा हॉस्टल में नीट अभ्यर्थी की मौत मामले में हुई CCTV जांच, कैस गई जान; पुलिस ने क्या बताया?
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
सार
Kota News: कोटा में हॉस्टल से गिरकर नीट अभ्यर्थी दीक्षित प्रसाद की मौत के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी जांच के बाद इसे तनाव के कारण आत्महत्या बताया। छात्र उत्तराखंड का निवासी था और परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा में रह रहा था।
नीट अभ्यर्थी की मौत मामले की जांच में पुलिस ने किया खुलासा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AI Image- Magnific
विज्ञापन
विस्तार
कोटा में एक हॉस्टल भवन से गिरकर हुई नीट अभ्यर्थी की मौत के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद इसे आत्महत्या का मामला बताया है। पुलिस के अनुसार उपलब्ध फुटेज और परिस्थितियों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया कि छात्र ने तनाव के चलते यह कदम उठाया।
Trending Videos
उत्तराखंड के छात्र की पहचान, परीक्षा से पहले हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी 20 वर्षीय दीक्षित प्रसाद के रूप में हुई है। वह शनिवार को लैंडमार्क सिटी स्थित एक भवन की छठी मंजिल से गिर गया। यह घटना उस समय हुई, जब एक दिन बाद रविवार को प्री-मेडिकल टेस्ट आयोजित होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज आया सामने
कोचिंग छात्र दीक्षित प्रसाद द्वारा हॉस्टल छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में छात्र दीक्षित प्रसाद पहले हॉस्टल की गैलरी में घूमता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद वह छठी मंजिल पर जाकर नीचे छलांग लगा देता है। यह घटना शहर के कुन्हाड़ी थाना इलाके के लैंडमार्क में सामने आई थी।
पढ़ें- Kota News: हॉस्टल की बालकनी से गिरकर छात्र की मौत, NEET परीक्षा से एक दिन पहले हुए हादसे पर उठे सवाल
पढ़ाई और परीक्षा को लेकर था तनाव
पुलिस के अनुसार दीक्षित प्रसाद पिछले दो वर्षों से यहां एक कोचिंग संस्थान में रहकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी कर रहा था। वह उसी भवन की चौथी मंजिल पर एक कमरे में रहता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह अपनी पढ़ाई और परीक्षाओं को लेकर तनाव में था।
जांच जारी, तथ्यों के आधार पर कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की गई और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने के बाद ही यह निष्कर्ष सामने आया। फिलहाल प्रकरण में आगे की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर जारी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
