{"_id":"681b6980303cb6e2b80d1364","slug":"a-huge-consignment-of-drug-smuggling-caught-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-2918740-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: साढ़े सात क्विंटल डोडा चूरा की बड़ी खेप पकड़ी, डीएसटी और भदेसर पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: साढ़े सात क्विंटल डोडा चूरा की बड़ी खेप पकड़ी, डीएसटी और भदेसर पुलिस ने की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
सार
भदेसर पुलिस ने आज दौलतपुरा-रूपाखेड़ी मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में डोडा चूरा बरामद किया, जिसे नियमानुसार जब्त कर लिया गया है। साथ ही मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया गया है।
पकड़ा गया आरोपी
विज्ञापन
विस्तार
जिला पुलिस की विशेष टीम और भदेसर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साढ़े सात क्विंटल से अधिक डोडा चूरा जब्त किया है। यह कार्रवाई बुधवार को दौलतपुरा-रूपाखेड़ी रोड पर नाकाबंदी के दौरान की गई, जिसमें एक लग्जरी वाहन से 7 क्विंटल 36 किलो 400 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
Trending Videos
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सभी थानाधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थानाधिकारी भदेसर धर्मराज मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। जिला विशेष टीम से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर भदेसर पुलिस ने आज दौलतपुरा-रूपाखेड़ी मार्ग पर नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Mock Drill: जयपुर से जैसलमेर तक सायरन गूंजे, मॉक ड्रिल में दिखी जंग की झलक, प्रमुख शहरों में रेस्क्यू अभ्यास
तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में डोडा चूरा बरामद किया गया, जिसे नियमानुसार जब्त कर लिया गया है। साथ ही मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिथुन पुत्र मुरली रावली भोई के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध भदेसर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि वर्ष 2024–25 के तहत अफीम फसल की खेती का कार्य पूर्ण हो चुका है और अब उत्पादन शुरू होते ही तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में चित्तौड़गढ़ पुलिस के साथ-साथ नारकोटिक्स विभाग, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स तथा क्राइम ब्रांच लगातार सक्रिय होकर तस्करी के मामलों पर नजर रखे हुए हैं।
आज पकड़े गए इस डोडा चूरा की अनुमानित कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटा रही है।