सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: Retired ASI's son was gunned down, 60 shots were fired in 20 minutes, police showed leniency

Chittorgarh News: रिटायर्ड एएसआई के बेटे को गोलियों से भूना, 20 मिनट में किए 60 फायर, पुलिस ने बरती ढिलाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Mon, 02 Jun 2025 08:33 AM IST
विज्ञापन
सार

कल देर रात होटल में खाना खाने गए रिटायर्ड एएसआई के बेटे को कुछ बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। करीब 20 मिनट में 60 फायर करने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

Chittorgarh News: Retired ASI's son was gunned down, 60 shots were fired in 20 minutes, police showed leniency
राजस्थान
विज्ञापन

विस्तार

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात कुछ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अजयराज सिंह झाला पुत्र शिवसिंह झाला, निवासी निंबाहेड़ा के रूप में हुई है। बताया गया है कि मृतक के पिता चित्तौड़गढ़ पुलिस में एएसआई के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
Trending Videos


यह घटना सेमलपुरा स्थित होटल विकास में उस समय हुई जब अजयराज अपने साथियों के साथ भोजन कर रहे थे। तभी पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने होटल पर धावा बोल दिया और अजय पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। चश्मदीदों के अनुसार करीब 20 मिनट तक चार पिस्तौल से लगातार फायरिंग होती रही और कुल 60 राउंड फायर किए गए। हमले के तुरंत बाद अजयराज को पहले बिड़ला अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: जयपुर में बुजुर्ग मां-बेटी को बेटे की जायदाद की लालच में धमकी, पुलिस की उदासीनता से पीड़ित त्रस्त

मृतक के साथी ओंकार शर्मा ने बताया कि अजयराज सिंह, शैलेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र सिंह और वे स्वयं होटल विकास पर खाना खाने गए थे। तभी करीब 30-35 लोग पांच-छह गाड़ियों में वहां पहुंचे और हमला बोल दिया। हमलावरों में ईश्वर सिंह डेट, कुलदीप सिंह, मोटी सिंह (डगला का खेड़ा), राजपाल सिंह, राहुल, विक्रम सिंह, कमल सिंह, भैरू झूंपड़ा सहित अन्य लोग शामिल थे। हमले की रेकी मनोज चौधरी ने की थी।

ओंकार शर्मा ने यह भी बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने 100 और 112 नंबर पर कॉल किया, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। घायल अजयराज को जब वे बिड़ला अस्पताल लेकर पहुंचे, तब भी वे जीवित थे। उन्होंने डॉक्टर को बुलाया लेकिन डॉक्टर शव देखकर वहां से भाग गया। बाद में कोतवाली थाने से दो पुलिसकर्मी आए, जिन्होंने कहा कि डॉक्टर नहीं आएगा, यह व्यक्ति मर चुका है। इसके बाद अजयराज को जिला अस्पताल ले जाया गया।

कोतवाली थानाधिकारी भावनीसिंह ने बताया कि आठ से दस लोगों ने मिलकर विवाद के चलते फायरिंग की, जिसमें अजयराज सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, जिनकी तलाश जारी है। हत्या के बाद सोमवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना है कि प्रशासन यदि पहले से सतर्क होता तो इस तरह की घटना रोकी जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed