{"_id":"68341ddad2d66fd3e70219cc","slug":"caught-gambling-on-mare-grain-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-2990570-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: खेत में चल रहा था सट्टे का अड्डा, पांच सटोरिए गिरफ्तार; 2.67 लाख की नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: खेत में चल रहा था सट्टे का अड्डा, पांच सटोरिए गिरफ्तार; 2.67 लाख की नकदी बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan: पुलिस का कहना है कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने घोड़ी दाने पर सट्टा खेलने की बात कबूल की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सट्टे के इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक खेत में सट्टा खेलते हुए पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने दो लाख सड़सठ हजार पांच सौ रुपये नकद और सट्टा उपकरण भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई रविवार देर रात की गई, जब जिले भर में पुलिस की विशेष टीमों द्वारा एरिया डोमिनेंस और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था।
Trending Videos
सूचना पर हुई दबिश
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गश्त और निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चंदेरिया थाना क्षेत्र में मिश्रों की पीपली गांव के पास एक खेत में कुछ लोग घोड़ी दाने पर जुआ खेल रहे हैं। इस पर चंदेरिया थानाधिकारी सुनिता गुर्जर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाले के पास खेत में खेला जा रहा था घोड़ी दाना
पुलिस टीम जब मिश्रों की पीपली गांव पहुंची तो वहां पानी के नाले के पास तारीक उर्फ शेरू मुसलमान के खेत में कुछ लोग घोड़ी दाने पर दांव लगाते हुए पाए गए। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी करते हुए मौके से पांच सटोरियों को पकड़ लिया। मौके से बरामद नकदी और सट्टा सामग्री को जब्त कर लिया गया है।
पढ़ें: मकान पर कब्जा करने की नीयत से महिला के साथ मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना
पकड़े गए आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कालू पुत्र दौलत खां मेव निवासी डूंगला, मोहम्मद आरिफ पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी हसमत कॉलोनी देहली गेट चित्तौड़गढ़, सारिक खान पुत्र छोटे मियां निवासी कंघी मोहल्ला निंबाहेड़ा, मोहम्मद जाहिद पुत्र मोहम्मद सद्दीक रंगरेज निवासी गुलनगरी थाना सुभाषनगर भीलवाड़ा तथा इकबाल मोहम्मद पुत्र सद्दीक मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल दो लाख सड़सठ हजार पांच सौ रुपये नकद और सट्टा उपकरण जब्त किए हैं।
आगे की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने घोड़ी दाने पर सट्टा खेलने की बात कबूल की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सट्टे के इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।