{"_id":"67e1335af6f0564be907c815","slug":"chittorgarh-news-four-accused-of-notorious-haryana-sansi-gang-arrested-stolen-jewelry-worth-lakhs-recovered-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: हरियाणा की कुख्यात सांसी गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार, ट्रेन से चुराए गए लाखों के गहने बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: हरियाणा की कुख्यात सांसी गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार, ट्रेन से चुराए गए लाखों के गहने बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 24 Mar 2025 03:56 PM IST
विज्ञापन
सार
ट्रेन में यात्रियों के पर्स और बैग में चीरा लगाकर कीमती सामान चुराने वाली हरियाणा की कुख्यात सांसी गैंग के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो सोने की चेन, दो सोने के टॉप्स और एक डायमंड का हार बरामद किया गया है।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चित्तौड़गढ़ जीआरपी ने ट्रेन में सोने और डायमंड के आभूषण चोरी करने वाली हरियाणा की कुख्यात सांसी गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बीती 9 फरवरी को ट्रेन में हुई आभूषणों की चोरी के चलते इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार 9 फरवरी को जब सूरत निवासी पायल जैन अपने परिवार के साथ भीलवाड़ा किसी पारिवारिक कार्यक्रम में आ रही थीं। सफर के दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनके बैग में चीरा लगाकर कीमती सोने और डायमंड के गहने चोरी कर लिए। घटना की रिपोर्ट जीआरपी चित्तौड़गढ़ थाने में दर्ज कराई गई, जिसके बाद जीआरपी एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। SHO चित्तौड़गढ़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिला कि इस वारदात के पीछे हरियाणा की सांसी गैंग का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ बोले- राज्य में खेलों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा
जीआरपी डिप्टी रामअवतार चौधरी सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने 10 दिन तक हरियाणा के रोहतक और भिवानी शहर में जांच की। इस दौरान हरियाणा निवासी मनीष उर्फ विक्की पर शक गहराया। पुलिस ने उसे उसके गांव से गिरफ्तार किया, जहां पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। मनीष ने अपने तीन अन्य साथियों रोहतास, प्रदीप उर्फ संदीप और राहुल के नाम भी उजागर किए।
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो सोने की चेन, दो सोने के टॉप्स और एक डायमंड का हार बरामद किया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य वारदातों में इनकी संलिप्तता खंगाल रही है।