{"_id":"6a0c65ceb9b985c3ac01f3c0","slug":"in-broad-daylight-thieves-targeted-an-abandoned-house-and-stole-goods-and-cash-worth-lakhs-chittorgarh-news-c-1-1-noi1550-4299752-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh: दिनदहाड़े सूने मकानों का ताला तोड़कर लाखों उड़ाए, CCTV फुटेज से चोरों का पता लगाने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh: दिनदहाड़े सूने मकानों का ताला तोड़कर लाखों उड़ाए, CCTV फुटेज से चोरों का पता लगाने में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
सार
शहर की सांसद-विधायक कॉलोनी के पास चोरों ने दिनदहाड़े सूने मकान को निशाना बनाकर मकान मालिक और किरायेदार के कमरों से लाखों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की तलाश कर रही है।
चोरी की वारदात के बाद जांच में जुटी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहर के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को चोरों ने दिनदहाड़े सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शहर की सांसद और विधायक कॉलोनी भी अब चोरों के निशाने पर आती नजर आ रही है।
जानकारी के अनुसार मधुबन क्षेत्र निवासी चेतन शर्मा, जो जिला चिकित्सालय में लेखाकार के पद पर कार्यरत हैं, मंगलवार को ड्यूटी पर गए हुए थे। उनके मकान में रह रहे किरायेदार उमेश भी अस्पताल में कार्यरत हैं और वे भी ड्यूटी पर थे। परिवार के अन्य सदस्य भी घर से बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Dungarpur News: टामटिया तालाब में जहरीले पानी का कहर, बड़ी संख्या में मछलियां मरीं, ग्रामीणों में आक्रोश
Trending Videos
इसी दौरान चोरों ने सूना मकान देखकर दीवार फांदकर परिसर में प्रवेश किया और मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने मकान मालिक और किरायेदार दोनों के कमरों को खंगालते हुए लाखों रुपए के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
शाम को किरायेदार उमेश के घर पहुंचने पर चोरी की वारदात का पता चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।