सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: Sexual Harassment Case Against Former Chairman, Notice Pasted at Victim's House at Midnight

Chittorgarh News: पूर्व सभापति पर यौन शोषण का मामला,आधी रात मौका तस्दीक के लिए पीड़िता के घर चिपकाया नोटिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sat, 26 Apr 2025 08:18 AM IST
विज्ञापन
सार

चित्तौड़ नगर परिषद के पूर्व सभापति पर लगे यौन शोषण के आरोपों को लेकर पुलिस ने आधी रात पीड़िता के घर पर नोटिस चस्पा किया, जिसमें उसे मौका तस्दीक के लिए उपस्थित होने को कहा गया है।

Chittorgarh News: Sexual Harassment Case Against Former Chairman, Notice Pasted at Victim's House at Midnight
मौका तस्दीक के लिए पीड़िता के घर चिपकाया नोटिस
विज्ञापन

विस्तार

नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के पूर्व सभापति संदीप शर्मा पर लगे यौन शोषण के आरोपों के मामले में नया मोड़ आ गया है। हाल ही में पुलिस द्वारा न्यायालय में नेगेटिव रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद अब पुलिस की ओर से पीड़िता के घर आधी रात को एक नोटिस चस्पा किया गया है। यह नोटिस महिला अपराध एवं अनुसंधान प्रकोष्ठ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितैष मेहता द्वारा जारी किया गया, जिसमें पीड़िता से दिल्ली और मुंबई के होटलों की मौका तस्दीक के लिए उपस्थित होने को कहा गया है।
Trending Videos


पुलिस ने नोटिस में बताया है कि अनुसंधान को माननीय उच्च न्यायालय और उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशानुसार निष्पक्ष और शीघ्र पूर्ण किया जाना है। इसके लिए पीड़िता से 27 से 30 अप्रैल के बीच किसी भी दिन मौका तस्दीक के लिए समय देने का अनुरोध किया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कोई उत्तर नहीं दिया गया तो यह माना जाएगा कि वह तस्दीक में सहयोग नहीं करना चाहती। नोटिस में पीड़िता के मोबाइल बंद होने का भी उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Rajasthan: शाह से चर्चा के बाद एक्शन में CM, पाक नागरिकों के वीजा निरस्ती के निर्देशों पर सख्त पालन के आदेश

इस प्रकरण की शुरुआत तब हुई जब एक विवाहिता ने सदर थाने में पूर्व सभापति संदीप शर्मा पर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया। इसके बाद से मामले में कई उतार-चढ़ाव देखे गए। पहले जांच अधिकारी गोपाल चंदेल द्वारा की गई जांच से पीड़िता असंतुष्ट रही और उसने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों और मानवाधिकार आयोग तक की। इसके बाद जांच अधिकारी बदला गया और अब हितैष मेहता को नई जिम्मेदारी दी गई है।

सूत्रों के अनुसार पूर्व जांच अधिकारी द्वारा बिना पीड़िता की उपस्थिति के ही दिल्ली और मुंबई के होटलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की गई थी, जिस पर पीड़िता ने आपत्ति जताई थी। इसी कारण अब दोबारा मौका तस्दीक की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed