{"_id":"6a1511c5a56b608f3f0ffbf4","slug":"one-person-died-when-the-bus-overturned-after-the-driver-dozed-off-chittorgarh-news-c-1-1-noi1550-4323785-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: सांवलियाजी के दर्शन करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: सांवलियाजी के दर्शन करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 09:31 AM IST
विज्ञापन
सार
सांवलियाजी के दर्शन करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस भादसोड़ा के पास पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने से ये हादसा हुआ।
क्षतिग्रस्त बस को मार्ग से हटाती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चित्तौड़गढ़ से सांवलिया सेठ के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस आज सुबह हादसे का शिकार हो गई। चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना हुई बस भादसोड़ा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 20 से 25 यात्री घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सुबह चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से एक प्राइवेट बस विभिन्न राज्यों और जिलों से आए श्रद्धालुओं को लेकर सांवलियाजी के लिए रवाना हुई थी। बस में जयपुर, चौमू, बारां, कोटा, सवाई माधोपुर, बीगोद के अलावा आगरा, फरीदाबाद और बिहार के यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सिरोही में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी देखकर बाइक छोड़ भागे तस्कर, 20 किलो से ज्यादा डोडा-चूरा जब्त
जब बस नेशनल हाईवे पर भादसोड़ा के पास पहुंची, तभी चालक को नींद की झपकी आ गई। झपकी आने से चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार बस हाईवे किनारे लगे बिजली के लोहे के पोल से टकराकर सड़क पर पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भादसोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
नेशनल हाईवे एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल 5 से 6 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय रैफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। भादसोड़ा थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।