सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Roadways overturned due to high speed in chittorgarh

Chittorgarh News: कोटा से बांसवाड़ा जा रही रोडवेज बस पलटी, 50 से ज्यादा यात्री घायल; 17 यात्री कोटा रेफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Wed, 11 Jun 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Chittorgarh: हादसे के बाद रावतभाटा के अस्पताल में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और उपचार शुरु किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 17 लोगों को कोटा रेफर किया गया है। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस उप अधीक्षक कमल प्रसाद मीणा सहित अन्य अधिकारियों ने घायलों को पहुंचाने और राहत कार्य करने में भूमिका निभाई।

Roadways overturned due to high speed in chittorgarh
पलटी रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोटा से बांसवाड़ा जा रही राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस रावतभाटा से 20 किलोमीटर दूरी पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इस दुर्घटना में 50 से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार कोटा से बांसवाड़ा जाने वाली बस सुबह 7 बजे रावतभाटा से सिंगोली की ओर रवाना हुई। रावतभाटा से करीब 20 किलाेमीटर दूर पहुंची कि भैंसरोड़गढ़ थाना क्षेत्र में स्थित श्रीपुरा के निकट सड़क किनारे गढ्ढे में जाकर पलट गई। इस दौरान बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद जोरदार आवाज हुई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। एक ओर पलटी बस से यात्रियाें को निकालने के लिए आसपास के ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़ कर उन्हें बाहर निकाला। वहीं पुलिस को भी सूचित किया। भैंसरोड़गढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और बाद में रावतभाटा से एंबूलेंस मंगवाई गई। इसके साथ ही निजी गाड़ी और एंबूलेंस की मदद से यात्रियों को रावतभाटा के अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: देलवाड़ा में तीन वाहन आपस में भिड़े, तीनों में लगी भीषण आग; मौके पर पहुंचा पुलिस जाप्ता

17 यात्री कोटा रेफर
हादसे के बाद रावतभाटा के अस्पताल में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और उपचार शुरु किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 17 लोगों को कोटा रेफर किया गया है। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस उप अधीक्षक कमल प्रसाद मीणा सहित अन्य अधिकारियों ने घायलों को पहुंचाने और राहत कार्य करने में भूमिका निभाई। रावतभाटा में तैनात डॉ अनिल जाटव ने बताया कि घायलों में एक बच्चे नेवाज सहित मदन, सुखी बाई, गिरजा, गंगा, माधुबाई, पंकज, सीमा, प्रदीप, भगवती, विनिता, रहमा, ज्योति, मानस्वी, नितिन, ताज मोहम्मद और ओमप्रकाश को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।

तेज गति बनी हादसे का कारण
बस में सवार घायल यात्रियों ने बताया कि चालक बस को तेज गति से चला रहा था। इसे लेकर यात्रियों ने उसे टाेका भी था। लेकिन उसने गति कम नहीं की। कुछ यात्रियों ने बताया कि बस में कुछ यात्री खड़े भी थे। वहीं दुर्घटना के बाद कई यात्री उछल कर बाहर जा गिरे। इस संबंध में बस चालक ने बताया कि बस का पट्टा टूट जाने के कारण अनियंत्रित होकर खड्डे में जा गिरी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed