पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress candidates victorious in the by elections held in Rajasthan and Chhattisgarh

By-Elections 2022: राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का दबदबा, सरदारशहर सीट पर दसवीं बार भी कब्जा

Fri, 09 Dec 2022 05:30 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/रायपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 09 Dec 2022 05:30 AM IST
सार

सरदारशहर विधानसभा में पिछले चार बार हुए चुनाव में कांग्रेस के भंवरलाल शर्मा जीते थे। सिर्फ एक बार 2008 में भाजपा के अशोक कुमार पींचा ने यहां जीत हासिल की थी।भंवरलाल शर्मा के निधन के बाद यहां उपचुनाव कराया गया था। 

विज्ञापन
Congress candidates victorious in the by elections held in Rajasthan and Chhattisgarh
कांग्रेस - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के अनिल शर्मा 26 हजार से भी अधिक मतों से विजयी हुए हैं। शर्मा की जीत के साथ ही कांग्रेस ने इस सीट पर अपना दबदबा कायम रखा है। आजादी के बाद अब तक हुए चुनाव में कांग्रेस को इस सीट पर 10वीं बार जीत मिली है।
विज्ञापन


अगर हम पिछले पांच विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां से चार बार कांग्रेस के भंवरलाल शर्मा जीते थे। सिर्फ एक बार 2008 में भाजपा के अशोक कुमार पींचा ने यहां जीत हासिल की थी। भंवरलाल शर्मा के निधन के बाद यहां उपचुनाव कराया गया था। कांग्रेस ने भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा को ही यहां से मैदा में उतारा था। सीएम अशोक गहलोत के लिए यह जीत बहुत मायने रखती है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ टकराव के बीच मिली इस जीत से गहलोत का पलड़ा भारी होगा। 
विज्ञापन


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि नतीजों से यह स्पष्ट है कि 2023 में भी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी। यह जीत पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह सुशासन पर जनता का भरोसा है। यह राज्य सरकार की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार पर भरोसा कायम : बघेल
छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर उपचुनाव में मिली जीत से खुश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, नतीजा बता रहा है कि सरकार पर लोगों का भरोसा कायम है। मनोज मंडावी के किए हुए काम पर जनता की मुहर लगी है। यहां से दिवंगत मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री विजयी हुई हैं। सीएम ने ट्वीट कर कहा, हमने छत्तीसगढ़ में लगातार 5वां उपचुनाव जीता है। दिन-रात अथक मेहनत करने वाले कार्यकर्ता साथियों और संगठन प्रमुख मोहन मरकाम को बधाई। एजेंसी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed