{"_id":"6a33689a136578a6e60c331b","slug":"71-kg-of-fake-desi-ghee-and-165-kg-of-palm-oil-were-seized-while-being-packed-in-saras-sachets-dausa-news-c-1-1-noi1437-4407236-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौसा में नकली घी का बड़ा भंडाफोड़: सरस के पाउच में हो रही थी पैकिंग, छापे में 71 किलो घी व 165 किलो तेल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौसा में नकली घी का बड़ा भंडाफोड़: सरस के पाउच में हो रही थी पैकिंग, छापे में 71 किलो घी व 165 किलो तेल जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार
दौसा में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक कारखाने से बड़ी मात्रा में नकली घी, पाम ऑयल, वनस्पति और रिफाइंड जब्त किया गया। सरस के पाउच में अवैध रूप से पैक किए जा रहे घी के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दौसा जिला मुख्यालय पर पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने सयुक्त कारवाई करते हुए बूरा फैक्ट्री के पास एक कारखाने में नकली घी बनाते हुए बड़ा जखीरा पकड़ा । छापे के दौरान कारखाने में सरस के पाउचों में नक़ली घी की पैकिंग की जा रही थी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सूचना दी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जानें क्या-क्या बताया?
इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रकाशचंद सैनी व कोतवाली थाने की टीम मौके पर पहुंची। कारखाने में नकली देसी घी मिला। रिफाइंड, पाम ऑयल व वनस्पति भी मिली। घी सरस के पाउच में पैक कर रखा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रकाशचंद सैनी ने बताया कि मोहित ट्रेडिंग कंपनी के कारखाने में कार्रवाई के दौरान नकली घी मिला। यह सरस के पाउचों में पैक था। इस पर किचन स्पेशल, न्यू दीप सागर व घी का 1-1 सैंपल लिया गया। इसके बाद टीम ने करीब 71 किलो घी व 165 किलो पाम ऑयल, वनस्पति व रिफाइंड जब्त किए। इन्हें कारखाने परिसर के एक कमरे में रखकर सीज कर दिया।
प्रकाशचंद सैनी ने बताया कि सैंपल जांच के लिए अलवर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। वहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली थानाधिकारी भगवान सहाय शर्मा का कहना है कि नकली घी बनाने की सूचना मिली। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सूचना दी। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी व कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह आदि पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Dausa News: ट्रेलर ने पुलिस की बोलरो को मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल; दो गंभीर घायलों को जयपुर किया रेफर
'मिलावटी घी स्वास्थ्य के लिए घातक'
डॉ. दिनेश पारीक, (सीनियर फिजिशियन) कहते हैं कि मिलावटी घी स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। नकली घी बनाने के दौरान इसमें रिफाइंड, पाम ऑयल के साथ केमिकल से बना एसेंस डाला जाता है, जिससे इसमें देशी घी जैसी खुशबू आती है। ये एसेंस स्वास्थ्य के लिए घातक होता है। केमिकल होने के कारण सस्ती दर पर उपलब्ध हो जाता है। इससे लीवर खराब हो सकता है। साथ ही हृदय संबंधी बीमारी हो सकती है। वहीं, आंतों पर सूजन आ जाती है। फूड पॉइजनिंग का भी खतरा रहता है।
यह घी सरस के पैकेट में अवैध रूप से पैक किया जा रहा है। इस पर बैच नंबर नहीं थे। इस मामले को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सरस डेयरी को सूचना दी। वहां से कोई नहीं पहुंचा। इसलिए सरस की पैकिंग के दुरुपयोग को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। अब घी के सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार किया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।