सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Horrific road accident: UP Roadways bus collides with a truck; 22 passengers, including 6 women and 2 children

दौसा में भीषण सड़क हादसा: यूपी रोडवेज की बस ट्रक से टकराई, हादसे में छह महिलाएं, दो बच्चे समेत 22 यात्री घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार

दौसा में अलीगढ़ से जयपुर जा रही यूपी रोडवेज बस स्पीड ब्रेकर पर धीमे हुए ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 2 बच्चों और 6 महिलाओं समेत 22 यात्री घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार सभी की हालत सामान्य है और कोई जनहानि नहीं हुई।

Horrific road accident: UP Roadways bus collides with a truck; 22 passengers, including 6 women and 2 children
दौसा सड़क हादसे में घायल को अस्पताल में ले जाते
विज्ञापन

विस्तार

दौसा जिला मुख्यालय स्थित बाईपास कट के समीप रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अलीगढ़ से जयपुर जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। हादसे में 2 बच्चों और 6 महिलाओं सहित कुल 22 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।



जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। बाईपास कट पर बने स्पीड ब्रेकर के कारण ट्रेलर की रफ्तार धीमी हो गई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस चालक ट्रेलर की गति का सही अनुमान नहीं लगा सका और बस सीधे ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक हुए हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को झटका, प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति; आज होगा बड़ा एलान
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया। पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल सभी यात्री उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है और सभी की स्थिति सामान्य है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। बड़ा हादसा होने के बावजूद किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे प्रशासन और यात्रियों ने राहत की सांस ली।

दौसा सड़क हादसे में घायल को अस्पताल में ले जाते

घायलों का अस्पताल में भर्ती किया गया। 
 

दौसा सड़क हादसे में घायल को अस्पताल में ले जाते

हादसे में क्षतिग्रस्त बस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed