सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Man critically injured in brutal market attack over old rivalry; admitted to hospital

Dausa News: पुरानी रंजिश में बीच बाजार आरोपी के पिता पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
सार

दौसा के मंडावरी कस्बे में एक दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने पुरानी रंजिश का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Dausa News: Man critically injured in brutal market attack over old rivalry; admitted to hospital
पुलिस थाना मंडावरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के लालसोट उपखंड के मंडावरी कस्बे में हत्या के आरोपी देशराज उर्फ देसू गुडला के पिता भूरसिंह गुर्जर पर करीब एक दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। हमले में भूरसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मंडावरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की सहायता से मंडावरी उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।


मंडावरी थाना अधिकारी सुधीर उपाध्याय ने बताया कि गुडला निवासी भूरसिंह गुर्जर किसी निजी कार्य से मंडावरी आए हुए थे। इसी दौरान महेश, गोविंद सहित 10 से 15 अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bikaner News: पीबीएम से राहत की खबर, स्वस्थ होकर घर लौटीं दो प्रसूताएं, अन्य मरीजों के परिजनों में जगी उम्मीद
विज्ञापन


घायल के भतीजे धर्म सिंह गुर्जर ने बताया कि उनके चाचा लोहे की सब्बल ठीक करवाने मंडावरी आए थे। इसी दौरान 10-12 लोगों ने उन पर पत्थरों, लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। उनका आरोप है कि हमलावरों ने भूरसिंह को बुरी तरह घायल करने के बाद उन पर भारी पत्थर भी फेंका, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। धर्म सिंह का कहना है कि आरोपी पहले भी उनके घर आकर जान से मारने की धमकियां दे चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते इस हमले को अंजाम दिया गया।

मंडावरी थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना अधिकारी सुधीर उपाध्याय के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सात पुलिस टीमों और एक जिला स्पेशल टीम का गठन किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed