सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Couple faces death threats after love marriage they made video and appealed to SP for protection in dausa

Dausa: प्रेम विवाह के बाद युवक-युवती को जान का खतरा, वीडियो बना एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sat, 17 Jan 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Dausa: जिले के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के बाद युवक-युवती ने परिजनों से अपने जान का खतरा जताया है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दोनों का बयान दर्ज कर उन्हें सुरक्षा दी है। 
 

Couple faces death threats after love marriage  they made video and appealed to  SP for protection in dausa
दौसा रामगढ़ पचवारा पुलिस थाना
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दौसा: जिले के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती और युवक ने हाल ही में प्रेम विवाह किया। विवाह के बाद दोनों ने अपने परिजनों और रिश्तेदारों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक के नाम एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई है।
Trending Videos


युवती पर परिजन बना रहे दबाव
वीडियो में युवती ने बताया कि उसने अपनी सहमति से युवक से प्रेम विवाह किया है। विवाह के बाद उसके परिजन, रिश्तेदार और पंच-पटेल उस पर दबाव बना रहे हैं। युवती ने कुछ लोगों के नाम लेते हुए आरोप लगाया कि उनसे उसे और उसके पति को जान का खतरा है। उसने आशंका जताई कि उनके साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किए बयान
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रामगढ़ पचवारा पुलिस ने युवक-युवती को थाने बुलाया। दोनों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षित रूप से क्षेत्र से बाहर छोड़ दिया। इसके साथ ही पुलिस ने कोर्ट में पेश किए गए इस्तगासे के आधार पर युवती के परिजनों और रिश्तेदारों सहित कुल 26 लोगों को नोटिस जारी कर पाबंद किया है।

ये भी पढ़ें: कैंसर के डर ने मां से छीनी ममता, जिन बच्चों के भविष्य की थी चिंता उन्हीं को मारा

कार्रवाई के निर्देश

इस पूरे मामले में लालसोट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनोद कुमार सीपा ने बताया कि एक वीडियो सामने आया है, जिसे संज्ञान में लेते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि यह मामला रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र का है और संबंधित थाना अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed