सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Family Creates Ruckus After Woman’s Death, Alleges Medical Negligence at District Hospital

Dausa News: प्रसूता की मौत के बाद जिला अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार

डिलीवरी के लिए दौसा जिला अस्पताल में भर्ती महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद समय पर जयपुर रैफर नहीं किया गया जिससे ये हादसा हो गया।

Dausa News: Family Creates Ruckus After Woman’s Death, Alleges Medical Negligence at District Hospital
दौसा कोतवाली थाना
विज्ञापन

विस्तार

जिला अस्पताल में भर्ती एक प्रसूता की मौत के बाद शनिवार को अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया। परिजनों ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद मामला शांत कराया।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार जयपुर जिले के आंधी थाना क्षेत्र के श्रीरामगोपालपुरा गांव निवासी सावित्री देवी पत्नी तुलसीराम जागा को 7 मई की शाम डिलीवरी के लिए दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि भर्ती के बाद से ही प्रसूता की हालत गंभीर बनी हुई थी। मृतका की ननद मधु देवी ने बताया कि परिवार के लोग लगातार डॉक्टरों से जयपुर रैफर करने की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने ज्यादा दबाव बनाया तो मेडिकल स्टाफ ने कहा कि यदि जयपुर ले जाना है तो अपने स्तर पर ले जाएं, अस्पताल की ओर से रैफर नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Hanumangarh News: टैंकर में पानी भरते समय डिग्गी में डूबे दो युवक, सालीवाला गांव में पसरा मातम

मृतका के पति तुलसीराम के अनुसार शनिवार सुबह हालत ज्यादा बिगड़ने पर सावित्री को जयपुर रैफर किया गया, लेकिन बायपास पुलिया के पास पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजन शव को वापस जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और अस्पताल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया।

हंगामे की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी भगवान सहाय शर्मा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

मामले में महिला चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि प्रसूता भर्ती होने के बाद से डॉक्टरों की निगरानी में थी। शनिवार सुबह अचानक उसे सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद जयपुर रैफर किया गया। उन्होंने कहा कि परिजनों के आरोप गलत हैं फिर भी मौत के कारणों की जांच कराई जा रही है। वहीं थाना प्रभारी भगवान सहाय शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed