सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Major operation by CBN at Sikandra Toll Plaza Arrest of a smuggler with 115.116 kg of high-quality opium

2000 किमी तक निगरानी, सिकंदरा टोल पर दबोचा गया तस्कर! कार से मिली 115 किलो अफीम, करोड़ों की खेप जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार

दौसा जिले के सिकंदरा टोल प्लाजा पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 115.116 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। करीब 2000 किलोमीटर तक निगरानी के बाद टीम ने झारखंड नंबर की कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें तीन बोरियों में भरे 109 पैकेट अफीम मिले।

Major operation by CBN at Sikandra Toll Plaza Arrest of a smuggler with 115.116 kg of high-quality opium
दौसा आरोपी को कोर्ट में पेश करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने जिले के सिकंदरा टोल प्लाजा पर बड़ी कार्रवाई की है। सीबीएन की टीम ने करीब 2000 किलोमीटर तक निगरानी करते हुए 115.116 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त झारखंड नंबर की एक कार भी जब्त की गई है। जयपुर-आगरा हाईवे पर निगरानी के दौरान अधिकारियों ने संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी में वाहन से तीन बोरियों में भरे 109 पैकेट बरामद हुए। एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत अफीम और कार को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच जारी है।



सिकंदरा टोल पर बड़ी कार्रवाई
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, नीमच की टीम ने दौसा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 115.116 किलोग्राम हाई क्वालिटी अफीम बरामद की गई। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तारी
सीबीएन ने अफीम और कार को जब्त कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी को रविवार को दौसा की एनआई कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल सीबीएन मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


विशेष टीम ने दिया ऑपरेशन को अंजाम
यह कार्रवाई उप नारकोटिक्स आयुक्त निखिल गांधी एवं विपिन कुमार के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। टीम में निरीक्षक परिक्षित चौधरी, उप निरीक्षक मोहित यादव सहित अन्य अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद करीब 2000 किलोमीटर तक निगरानी कर सिकंदरा टोल प्लाजा पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र से लाई जा रही थी अफीम
सीबीएन अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार तस्कर झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से अवैध अफीम लेकर आ रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह अफीम जंगलों में उगाई गई थी। एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि इस अवैध कारोबार से प्राप्त धन का उपयोग कहीं नक्सली गतिविधियों में तो नहीं किया जा रहा था।

दो दिन के रिमांड पर भेजा गया आरोपी
सीबीएन टीम ने रविवार दोपहर आरोपी मालाराम विश्नोई को दौसा की एनआई कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ कर पूरे तस्करी नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  राजस्थान के 25 जिलों में परीक्षा आज, लीक रोकने के लिए BSF-CRPF तैनात; ड्रोन से पहरा

तीन महीने से रडार पर था नेटवर्क
अधिकारियों ने बताया कि नीमच की टीम पिछले तीन महीनों से इस नेटवर्क पर नजर रखे हुए थी। लगातार मिल रही सूचनाओं और तकनीकी निगरानी के आधार पर रविवार को सिकंदरा टोल प्लाजा के पास कार्रवाई की गई। इस दौरान 115.116 किलोग्राम हाई क्वालिटी अफीम बरामद कर तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed