{"_id":"67a622e5a92db873310c13f9","slug":"dholpur-gang-involved-in-buying-and-selling-infant-girls-and-then-selling-them-in-prostitution-exposed-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: दुधमुंही बच्चियों की खरीद-फरोख्त कर देह व्यापार में बेचने वाली गैंग का खुलासा, एक महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: दुधमुंही बच्चियों की खरीद-फरोख्त कर देह व्यापार में बेचने वाली गैंग का खुलासा, एक महिला गिरफ्तार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 07 Feb 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
सार
दुधमुंही बच्चियों की खरीद-फरोख्त कर देह व्यापार में धकेलने वाली गैंग का पर्दाफाश हुआ है। मानव तस्कर व्यापार में लिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी महिला गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
धौलपुर जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुधमुंही मासूम बच्चियों की खरीद-फरोख्त कर देह व्यापार में धकेलने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। मानव तस्कर व्यापार में लिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से बच्ची को दस्तयाब किया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ सिटी मुनेश कुमार मीणा ने बताया, धौलपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जिले में दुधमुंही बच्चियों की देश के कोने-कोने से खरीद फरोख्त कर देह व्यापार के धंधे में धकेला जा रहा है। सूचना मिली कि शहर के निहालगंज थाना इलाके के राव साहब का बाड़ा स्थित गडरपुरा मोहल्ले में एक दुधमुंही बच्ची को एक महिला खरीद फरोख्त कर लाई है। मासूम बच्ची को वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलने की तैयारी की जा रही है। मीणा ने बताया मुखबिर की सूचना को गंभीर लेते हुए महिला उपनिरीक्षक छवि फौजदार को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए। स्पेशल पुलिस टीम का गठन कर मौके पर कार्रवाई करने के लिए भेजा गया।
उन्होंने बताया, राव साहब के बाड़े से महिला नीतू छारी को दस्तयाब कर लिया। महिला के कब्जे से छोटी मासूम बच्ची को भी कब्जे में लिया गया। उन्होंने बताया पूछताछ के दौरान नीतू छारी द्वारा मासूम बच्ची के जन्म से संबंधित कोई भी दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध नही कराया गया। पुलिस द्वारा मामले की अलग-अलग एंगल से पूछताछ की गई। इसके बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी महिला नीतू छारी 4 फरवरी को मासूम बच्ची को दिल्ली से डेढ़ लाख रुपए में खरीद कर धौलपुर लाई थी।
सीओ मीणा ने बताया, दस्तयाब की गई बच्ची का जन्म दो महीने पूर्व दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हुआ था। आरोपी महिला के खिलाफ धारा- 98, 99, 143 (4) 61 (2)A BNS में कार्रवाई कर अभियोग पंजीबद्ध किया है। गिरफ्तार शुदा मानव तस्कर महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दावा किया है गैंग में अन्य सदस्य भी शामिल हो सकते हैं, जिसे लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।