फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fight over water in two villages of alwar district in Rajasthan

राजस्थान: पानी के लिए दो गांवों के ग्रामीणों में खूनी जंग, आठ लोग घायल

Fri, 07 Jun 2019 03:59 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Fri, 07 Jun 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
Fight over water in two villages of alwar district in Rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच अब पानी की समस्या बड़ा संकट बनती जा रही है। इस समस्या ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। दरअसल यहां अलवर जिले में पानी को लेकर दो गांवों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें आठ से ज्यादा लोग घायल हो गए। लगातार सातवें दिन भी यहां गर्मी बनी हुई है। 

loader

अपना पानी किसी को नहीं देना चाहते ग्रामीण

स्थानीय रिपोर्टस के मुताबिक,  ये लड़ाई जिले के किशनगढ़बास इलाके के कोलगांव और घासोली के ग्रामीणाें के बीच हुई। यहां घासोली के जलसिंह का खेत कोलगांव में है। वह अपने खेत में लगी बोरिंग से घासोली पानी लाने के लिए एक पाइपलाइन डाल रहा था। जिसका पता कोलगांव के लोगों को चल गया। इसका उन लोगों ने काफी विरोध भी किया। जिसके बाद दोनों गावों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। इस मामले पर कोलगांव के लोगों का कहना है कि जहां खेत हैं वहीं खेती करें। हम पाइपलाइन से अपना पानी दूसरे गांव में नहीं ले जाने देंगे।

बूंदी में हुई एक की मौत

बूंदी में भीषण गर्मी से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यहां गुरुवार को बस स्टैंड के विश्रामगृह में तेज गर्मी से उसकी मौत हुई। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं बारां के छबड़ा में एक अन्य व्यक्ति की गर्मी से तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।


वहीं अगर धौलपुर की बात करें तो यहां पारा 49 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। लगातार दूसरे दिन भी यहां गर्मी की इतनी विकट स्थिति बनी हुई है। श्रीगंनगर में भी यही हाल है। गुरुवार को कोटा और चूरू का तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जयपुर में दिन के समय 45 और रात के समय 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। जोधपुर में भी गर्मी इतनी विकट रही कि यहां रात के वक्त तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed