सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh News: Businessman murdered over transaction of 70 lakh, had already expressed threat of murder

Hanumangarh News: 70 लाख के लेनदेन को लेकर व्यापारी की हत्या, खेत में मिला शव, पहले ही जताया था मर्डर का खतरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 19 Jan 2025 09:49 AM IST
विज्ञापन
सार

जिले के भादरा में व्यापारी की हत्या को लेकर सनसनी फैल गई है। मृतक हरियाणा का रहने वाला था और लेनदेन के सिलसिले में भादरा आया था। परिजनों ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मृतक ने पहले ही हत्या की आशंका जताई थी।

Hanumangarh News: Businessman murdered over transaction of 70 lakh, had already expressed threat of murder
भादरा में मोर्चेरी के बाहर मौजूद परिजन
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले के भादरा में एक व्यापारी की हत्या का मामला सामने आया है। हरियाणा के हिसार जिले में मोहब्बतपुर गांव के निवासी राकेश कुमार का शव शेरपुरा बस स्टैंड के पास स्थित एक खेत में पड़ा हुआ मिला। राकेश कुमार के भाई कुलदीप ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। 

Trending Videos


कुलदीप के अनुसार उनके भाई राकेश 17 जनवरी को दोपहर करीब 12:15 बजे भादरा के लिए निकले थे। उनका तीन व्यक्तियों संदीप, अनिल, और सुनील के साथ 70 लाख रुपये का लेन-देन था और इन्हीं तीनों ने राकेश को पैसों के लिए भादरा बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप ने बताया कि राकेश ने जाते वक्त यह आशंका जताई थी कि पैसों के लेन-देन के दौरान उनकी जान को खतरा हो सकता है। रात तक घर नहीं लौटने और फोन बंद मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 18 जनवरी की रात 12:30 बजे राकेश की कार शेरपुरा बस स्टैंड के पास मिली और उसके करीब 20 फीट दूर खेत में उनका शव पड़ा था।

परिजनों ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवा लिया और परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल भादरा थाना पुलिस मामले की गहरी जांच कर रही है। थानाधिकारी भूपसिंह सहारण के नेतृत्व में एक टीम इस घटना की पूरी जांच में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed