सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh News: The youth was called out of the house and shot, died on the spot, suspects seen in CCTV

Hanumangarh News: युवक को घर से बाहर बुलाकर गोली मारी, मौके पर हुई मौत, सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 19 May 2025 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले के लखासर गांव में कल एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने मृतक को फोन करके उसे घर से बाहर बुलाया और तीन राउंड फायर कर दिए। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Hanumangarh News: The youth was called out of the house and shot, died on the spot, suspects seen in CCTV
तफ्तीश करती पुलिस की टीम
विज्ञापन

विस्तार

जिले के गोलूवाला थाना क्षेत्र के लखासर गांव में रविवार को दिनदहाड़े 35 वर्षीय युवक महावीर बिश्नोई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने मृतक को फोन कर घर से बाहर बुलाया और उसके बाद फायरिंग कर दी। तीन राउंड फायरिंग में एक गोली सिर में, दूसरी छाती में लगी, जबकि एक गोली दीवार पर जा लगी, जिससे महावीर की मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos


घटना मृतक के घर से करीब 50-60 कदम दूर हुई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश सांखला, कैंचिया चौकी प्रभारी वेदप्रकाश सोनी, डीएसटी इंचार्ज लाल बहादुर चंद्र व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। सीओ मीनाक्षी लेघा ने बताया कि हत्या की जांच में तेजी लाई गई है और मामला दर्ज कर तीन संदिग्धों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: झालावाड़ में शॉर्ट सर्किट से अस्पताल में लगी भीषण आग, आईसीयू से 50 मरीजों को सुरक्षित निकाला

घटना से पहले गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध बाइक पर घूमता नजर आया है। कुछ फुटेज में तीन लोगों के एक साथ बाइक पर होने के संकेत मिले हैं। पुलिस सूत्रों का मानना है कि इतनी बड़ी वारदात एक अकेले व्यक्ति द्वारा अंजाम नहीं दी जा सकती, इसलिए अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस पुरानी रंजिश को हत्या का कारण मानकर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक महावीर का बड़ा भाई रवीन सिहाग कुछ वर्ष पूर्व संगरिया में हुए दोहरे हत्याकांड में नामजद था। पुलिस इस घटना को भी उसी रंजिश से जोड़कर देख रही है। बताया जा रहा है कि रवीन कुछ दिन पहले ही गांव आया था।

महावीर गांव में खेती और दुकानदारी करता था। वह जीवन अनमोल नामक एक संस्था से जुड़ा था, जो हर रविवार पौधरोपण और देखभाल जैसे कार्य करती है। हत्या से कुछ घंटे पहले ही महावीर पौधों को पानी देकर लौटा था। घटना के बाद ग्रामीणों ने हत्या से गुस्साए होकर पहले शव उठाने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि पुलिस उस मोबाइल नंबर को सार्वजनिक करे, जिससे महावीर को कॉल कर बाहर बुलाया गया था। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सीओ मीनाक्षी लेघा ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी, तब जाकर ग्रामीण शव उठाने को तैयार हुए।

फिलहाल शव सीएचसी गोलूवाला की मोर्चरी में रखा गया है, जिसका आज पोस्टमार्टम होगा। देर शाम तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी लेकिन पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed