सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh: Advocate Pramod Delu unanimously elected BJP District President

Hanumangarh: अधिवक्ता प्रमोद डेलू सर्वसम्मति से चुने गए भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 27 Jan 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
सार

डेलू ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। डेलू पार्टी के उपाध्यक्ष और विधानसभा क्षेत्र विस्तारक के रूप में पहले भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Hanumangarh: Advocate Pramod Delu unanimously elected BJP District President
हनुमानगढ़ में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को नया जिलाध्यक्ष मिल गया है। सोमवार को जिला कार्यालय में हुई चुनावी प्रक्रिया में संगरिया निवासी अधिवक्ता प्रमोद डेलू को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। पर्यवेक्षक जितेन्द्र गोठवाल और निर्वाचन अधिकारी इंदिरा चौधरी की उपस्थिति में यह चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव से पहले रविवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई थी। सोमवार को पर्यवेक्षक ने सभी उम्मीदवारों से चर्चा की, जिसके बाद अन्य उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए और प्रमोद डेलू का नाम सर्वसम्मति से आगे आया।
Trending Videos


डेलू पहले पार्टी में विधानसभा क्षेत्र विस्तारक और प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं और वर्तमान में पार्टी के उपाध्यक्ष हैं। नए जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी। इनमें निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल और पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची प्रमुख थे। पर्यवेक्षक जितेन्द्र गोठवाल ने बताया कि पार्टी की प्रक्रिया के अनुसार पहले बूथ और मंडल का चुनाव हुआ और फिर जिलाध्यक्ष का चुनाव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने अच्छा काम किया है और अब वे नए जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। निर्वाचन अधिकारी इंदिरा चौधरी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखती है। भाजपा विचारधारा और कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है न कि वंश या परिवार पर आधारित। इसलिए आन्तरिक लोकतंत्र के अन्तर्गत अक्टूबर में संगठन पर्व शुरू किया गया था। सबसे पहले बूथ पर जाकर बूथ अध्यक्ष का निर्वाचन किया। बूथ समितियों का गठन किया। तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष बनाए। यहां 26 में से 20 मंडल अध्यक्षों का गठन हो चुका है। अब जिलाध्यक्ष का चुनाव किया गया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि जिस सोच और विचार के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है, उसे पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed