{"_id":"6849932d820f2c32d605db28","slug":"attempt-to-deliver-package-to-father-in-jail-three-accused-including-son-arrested-20-cases-registered-against-history-sheeter-father-hanumangarh-news-c-1-1-noi1410-3049206-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: जेल में बंद पिता को पैकेट पहुंचाने की कोशिश, बेटे समेत तीन गिरफ्तार; पिता के खिलाफ 20 केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: जेल में बंद पिता को पैकेट पहुंचाने की कोशिश, बेटे समेत तीन गिरफ्तार; पिता के खिलाफ 20 केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
सार
Hanumangarh: मणीसिंह हनुमानगढ़ जंक्शन का 'ए' श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, आबकारी, जेल अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के करीब 20 मामले दर्ज हैं। वह एनडीपीएस के एक मामले में न्यायिक हिरासत में है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हनुमानगढ़ जंक्शन जिला जेल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। जेल में बंद एक कैदी को उसका बेटा पैकेट पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। घटना 3 जून 2025 की है। इसी दौरान दो युवकों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
हनुमानगढ़ जिला जेल के जेल कारापाल अमराराम भाटी की रिपोर्ट के अनुसार, शाम करीब 5 बजे दो युवक हीरो होंडा डिलक्स मोटरसाइकिल (RJ 31 SC 9933) पर आए। उन्होंने जेल की मुख्य दीवार के ऊपर से एक पैकेट फेंका। जेल कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पैकेट को जब्त कर लिया। साथ ही मौके पर मौजूद तेजपाल उर्फ रमन और रविंद्र सिंह को पकड़ लिया गया। पैकेट में धूम्रपान सामग्री मिली।
मामले में सहायक उप निरीक्षक जयसिंह ने जांच की। पहले ही तेजपाल और रविंद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था। अब तीसरे आरोपी मणीसिंह उर्फ मणियां को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पढ़ें: वन अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई कर 180 हेक्टेयर जंगल कराया मुक्त, बीज डाल हराभरा जंगल बनाने को तैयारी
मणीसिंह हनुमानगढ़ जंक्शन का 'ए' श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, आबकारी, जेल अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के करीब 20 मामले दर्ज हैं। वह एनडीपीएस के एक मामले में न्यायिक हिरासत में है। पहले पकड़ा गया तेजपाल हिस्ट्री शीटर का बेटा है, जो अपने पिता को ही प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने आया था। मणीसिंह वार्ड नंबर 1, गोगामेड़ी के पास, सतीपुरा, हनुमानगढ़ जंक्शन का रहने वाला है।
Trending Videos