सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh News: Congress verbally attacks BJP on Ambedkar Jayanti

Hanumangarh News: आंबेडकर जयंती पर कांग्रेस का बीजेपी पर हमला, वोट के लिए हो रहा बाबा सहेब के नाम इस्तेमाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 10:45 AM IST
विज्ञापन
सार

हनुमानगढ़ में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धांजलि और संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विचारों को याद किया।

Hanumangarh News: Congress verbally attacks BJP on Ambedkar Jayanti
हनुमानगढ़ कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई आंबेडकर जयंती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सोमवार को टाउन स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संगोष्ठी और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीसीसी अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसजनों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने न सिर्फ संविधान लिखा, बल्कि देश को न्याय, समानता और स्वाभिमान की राह दिखाई।
Trending Videos


उन्होंने सामाजिक भेदभाव के अंधकार को तोड़कर ज्ञान, संघर्ष और आत्मसम्मान की मशाल जलाई। बाबा साहेब सिर्फ संविधान निर्माता नहीं थे, वे सामाजिक क्रांति के प्रतीक थे। उनका सपना एक ऐसे भारत का था, जहां इंसान को इंसान समझा जाए, जाति या वर्ग से नहीं तोला जाए। अपने पूरे जीवन में उन्होंने दलितों और हाशिए पर रहने वाले समूहों के अधिकारों के लिए जोरदार अभियान चलाया। इस प्रकार उनके प्रयासों ने भारत में सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  नदी में जीप पलटने से तीन लोग घायल, लौटाना मेले से लौटते वक्त हादसा; ट्रॉमा सेंटर सिरोही रेफर

दादरी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस हमेशा दलित और आंबेडकर विरोधी रही हैं। 17 दिसम्बर 2024 की वो तारीख जब देश की संसद में संविधान की चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने सरेआम बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किया। इन लोगों की सोच दलित विरोधी है। ये वो लोग हैं, जिन्होंने तुगलकाबाद में गुरु रविदास जी का मंदिर तोड़ा था। ये वो लोग हैं जिन्होंने राजस्थान में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली के मंदिर में पूजा करने पर उस मंदिर को गंगा जल से साफ करवाया। इनकी सोच नहीं बदली है। 12 दिसम्बर 1949 के दिन आरएसएस के लोगों ने रामलीला मैदान में बाबा साहेब का पुतला फूंका था और 2024 के बाबा साहेब का संसद में अपमान किया। आरएसएस, जनसंघ, भाजपा जन्मजात बाबा साहेब आंबेडकर के विरोधी रहे हैं। अब सिर्फ वोटों की राजनीति के लिए बाबा साहेब के नाम पर जगह-जगह कार्यक्रम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed