{"_id":"678d3988fec6284db008a95f","slug":"english-liquor-worth-rs-31-lakh-seized-in-hanumangarh-truck-driver-absconded-on-the-spot-smuggling-was-being-done-under-the-guise-of-animal-feed-hanumangarh-news-c-1-1-noi1343-2539632-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: 31 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, ट्रक ड्राइवर मौके से फरार, पशु आहार की आड़ में हो रही थी तस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: 31 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, ट्रक ड्राइवर मौके से फरार, पशु आहार की आड़ में हो रही थी तस्क
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 07:23 AM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने 31 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त की है। वहीं ट्रक ड्राइवर मौके पर ही फरार हो गया। बता दें कि पशु आहार की आड़ में शराब तस्करी हो रही थी।
जब्त अंग्रेजी शराब
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हनुमानगढ़ जिले में राजस्थान आबकारी विभाग ने एक बड़ी शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। विभाग ने पंजाब से बाड़मेर जा रहे एक कंटेनर ट्रक से 31 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। तस्कर शराब को पशु आहार के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे।
Trending Videos
जिला आबकारी अधिकारी संजीव पटावरी ने बताया कि आबकारी आयुक्त उदयपुर और जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी संजीव पटावरी के अनुसार, ट्रक (RJ-21 GA-5330) से 380 गत्तों में रखी 4,560 बोतल अंग्रेजी व्हिस्की बरामद की गई। यह शराब केवल पंजाब में बिक्री के लिए अधिकृत थी। नाकाबंदी के दौरान ट्रक में मौजूद चालक पुलिस को देखते ही वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान एक्साइज एक्ट 1950 की धारा-14, 19/54 और 54 (A) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। विशेष रूप से पिछले दो महीनों में यह चौथा मामला है, जब हनुमानगढ़ में अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा गया है। इस कार्रवाई में जमादार प्रथम प्यारेलाल, आबकारी स्पेशल टीम के सदस्य धर्मवीर सिंह, दयाराम और श्रवण सिंह शामिल रहे। विभाग ने इस अपराध में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।