सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh Munim murder case: 4 arrested including sharp shooter and main accused of Lawrence Bishnoi gang

हनुमानगढ़ मुनीम हत्याकांड: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर और मुख्य आरोपी सहित चार गिरफ्तार, पुलिस का खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 16 Sep 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Hanumangarh Munim Murder Case: पुलिस ने बताया कि मुख्य शूटर जलंधर सिंह उर्फ अमृतपाल, हरदीप सिंह उर्फ दीप, मखिन्द्र सिंह उर्फ लवली और मनप्रीत सिंह उर्फ मनी को हरियाणा के धर्मपुरा से गिरफ्तार किया गया। इनमें जलंधर सिंह तीन माह पहले पंचकूला के सोनू माल्टा हत्याकांड में भी वांछित था।

Hanumangarh Munim murder case: 4 arrested including sharp shooter and main accused of Lawrence Bishnoi gang
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ के संगरिया में चार दिन पहले दिनदहाड़े हुए एनसीडीईएक्स व्यापारी विकास जैन की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के महज 60 घंटे के भीतर पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवार दोनों मुख्य आरोपियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर है, जबकि एक अन्य आरोपी पंचकूला के सोनू माल्टा हत्याकांड में भी वांछित है। मंगलवार को बीकानेर रेंज के आईजी हेमंत शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे प्रकरण का खुलासा किया।

Trending Videos

 
दिनदहाड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या
जानकारी के मुताबिक, 12 सितंबर को संगरिया निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसका पार्टनर विकास जैन दुकान पर नहीं मिला तो वह उसे देखने पहुंचा। दुकान पर फर्श पर खून से लथपथ पड़े विकास जैन को देखकर लोगों को बुलाया गया। उसके शरीर पर गोलियों के निशान थे और फर्श पर खाली खोखे गिरे हुए थे। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच संगरिया थाना प्रभारी अमर सिंह को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हरियाणा से दबोचे गए आरोपी
आईजी हेमंत शर्मा ने बताया कि घटना के बाद पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के नेतृत्व में दस टीमें गठित की गईं। मानवीय और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की पहचान कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। इस दौरान सफलता हासिल करते हुए मुख्य शूटर जलंधर सिंह उर्फ अमृतपाल, हरदीप सिंह उर्फ दीप, मखिन्द्र सिंह उर्फ लवली और मनप्रीत सिंह उर्फ मनी को हरियाणा के धर्मपुरा से गिरफ्तार किया गया। इनमें जलंधर सिंह तीन माह पहले पंचकूला के सोनू माल्टा हत्याकांड में भी वांछित था।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: भोजन सामग्री में मरा चूहा तो प्लेटों में मिला फंगस, हॉस्टल के दयनीय हालात; 8 बच्चे गंभीर बीमार
 
गैंग से जुड़ी फंडिंग और सहयोग
पुलिस ने बताया कि एक आरोपी ने आपराधिक गैंग से फंडिंग ली थी और मुख्य आरोपियों को वाहन उपलब्ध करवाया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके अन्य साथियों व पुराने आपराधिक मामलों की जांच की जा रही है।
 
कई टीमों की अहम भूमिका
इस पूरे ऑपरेशन में संगरिया डीएसपी करण सिंह, एससीएसटी सेल सीओ रणवीर साईं, थाना प्रभारी अमर सिंह समेत कई पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। साइबर सेल और जिला विशेष टीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। संगरिया थाना के एएसआई रोहताश कुमार, कांस्टेबल सुखजोत सिंह और जिला विशेष टीम के एएसआई कमलजीत सिंह की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।

यह भी पढ़ें- कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025: अलवर में पकड़ी गई धौलपुर की अभ्यर्थी, जून में सहेली की जगह दे चुकी थी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed