सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Four members of a family of Hanumangarh died tragically, markets remained closed in Nohar

Rajasthan: अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत, हनुमानगढ़ के एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 17 May 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Hanumangarh: हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के निजी अस्पताल, जीरा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लुधियाना रेफर कर दिया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीरा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Four members of a family of Hanumangarh died tragically, markets remained closed in Nohar
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-54) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पंजाब के मलसियां कलां गांव के पास हुआ, जहां एक क्रेटा कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।
Trending Videos

मृतक राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर कस्बे के रहने वाले थे। सभी लोग डेरा ब्यास सत्संग में शामिल होने के लिए निकले थे। हादसे की सूचना मिलते ही नोहर में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को बाजार स्वेच्छा से बंद रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में चार की मौत, दो घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान नोहर निवासी जितेंद्र (35), उसकी पत्नी डिंपल (32), रिश्तेदार कोमल (42) और कोमल की छह वर्षीय बेटी भाविशा के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में कोमल का पति चेतन और उसकी सास पार्वती गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कार को चेतन चला रहे थे। सभी लोग क्रेटा कार में सवार होकर नोहर से रवाना हुए थे।

लुधियाना रेफर, शव जीरा अस्पताल में
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के निजी अस्पताल, जीरा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लुधियाना रेफर कर दिया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीरा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पढ़ें: नीमराणा के घीलोट में प्लास्टिक फैक्टरी में लगी भीषण आग, धुएं से ढका आसमान; मची अफरातफरी

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मलसियां कलां गांव के पास ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी दो यात्री बुरी तरह घायल हो गए। जैसे ही हादसे की खबर नोहर पहुंची, पूरे कस्बे में मातम पसर गया। शोक में स्थानीय बाजार शनिवार को बंद रहे। स्थानीय लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंच संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed