{"_id":"674ddc33084663a1440bdedc","slug":"jeweler-and-parents-died-in-nohar-of-hanumangarh-district-wife-and-children-injured-car-went-out-of-control-due-to-tire-burst-and-hit-a-tree-the-family-was-going-to-haryana-to-attend-a-wedding-hanumangarh-news-c-1-1-noi1343-2377395-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News: टायर फटने से बेकाबू कार पेड़ से टकराई, ज्वेलर्स और माता-पिता की मौत, पत्नी व बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News: टायर फटने से बेकाबू कार पेड़ से टकराई, ज्वेलर्स और माता-पिता की मौत, पत्नी व बच्चे घायल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
सार
हनुमानगढ़ जिले के नोहर में ज्वेलर्स और माता-पिता की मौत हो गई। वहीं, पत्नी और बच्चे घायल हो गए। बता दें कि टायर फटने से बेकाबू हुई कार पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग शादी में शामिल होने हरियाणा जा रहे थे।
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हनुमानगढ़ जिले के नोहर में शादी में जा रहे ज्वेलर्स के कार का टायर फटने से बेकाबू हो गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में ज्वेलर्स और उनके माता-पिता की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा सोमवार को नोहर थाना इलाके में हुआ।
Trending Videos
एएसआई छोटूराम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में राजेश सोनी (42) पुत्र सेठीराम सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। सेठीराम (65) और देवकी (62) को गंभीर हालत में नोहर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनको हिसार रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। एएसआई ने बताया कि हादसे में राजेश सोनी की पत्नी सीमा, बेटियां रिद्धि (13), सिद्धि (10) और बेटा कन्हैया (पांच) घायल हो गए, जिनका हिसार अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि राजेश सोनी अपने परिवार के साथ हरियाणा के हिसार में किसी शादी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। एसपी अरशद अली ने बताया कि रावतसर का रहने वाला ज्वेलर्स परिवार कार लेकर जा रहा था। नोहर थाना क्षेत्र में देइदास गांव में टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे ज्वेलर्स की ऑन स्पॉट ही मौत हो गई। दंपती को हिसार रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

परिवार के लोग