सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh Opium smuggler with reward of 5 thousand arrested 2 accused of cyber fraud caught

Hanumangarh: 5 हजार का इनामी अफीम तस्कर गिरफ्तार, साइबर फ्रॉड के 2 आरोपी पकड़े, पल्लू-भिरानी पुलिस की कार्रवाई

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 24 Jan 2025 07:12 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पांच हजार का इनामी अफीम तस्कर गिरफ्तार हुआ है। साइबर फ्रॉड के दो आरोपी भी पकड़े गए हैं। पल्लू और भिरानी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

Hanumangarh Opium smuggler with reward of 5 thousand arrested 2 accused of cyber fraud caught
हनुमानगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी अरशद अली के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दोनों कार्रवाई की गई है। पल्लू पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos


थानाधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रावतसर के न्योलखी निवासी 23 वर्षीय योगेश को पकड़ा, जो जून 2022 से फरार था। योगेश के खिलाफ तीन अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने पांच जून 2022 को एक अन्य आरोपी प्रमोद कुमार को 500 ग्राम अफीम और 40 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा था। प्रमोद ने पूछताछ में बताया कि उसने मादक पदार्थ योगेश से खरीदा था। दूसरी ओर, भिरानी पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत साइबर फ्रॉड के दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनाणा निवासी सतवीर और मनीष (महेंद्र सिंह स्वामी के पुत्र) के बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों में साइबर फ्रॉड की राशि मिली। जांच में पता चला कि दोनों के खिलाफ विभिन्न राज्यों से सात साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज हैं। आरोपियों ने बाइनैंस एप के जरिए अपने खातों में धोखाधड़ी की राशि जमा करवाई थी। दोनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, पुलिस पूछताछ कर रही है, पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed