सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Police arrested the accused of bank robbery in Hanumangarh 12.44 lakh rupees were looted 4 and a half years

Hanumangarh News: बैंक लूट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, साढ़े 4 साल पहले की थी 12.44 लाख की लूट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 15 May 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
सार

बताया जा रहा है कि चार हथियारबंद युवक बैंक में घुस आए। एक युवक के दोनों हाथों में पिस्तौल थीं, जबकि तीन अन्य के पास भी हथियार थे। एक ने शाखा प्रबंधक अक्षय परनामी के सिर पर पिस्तौल तानते हुए हाथ ऊपर करने को कहा। अन्य दो लुटेरों ने बैंक में मौजूद ग्राहकों को एक तरफ खड़ा करवा दिया।

Police arrested the accused of bank robbery in Hanumangarh 12.44 lakh rupees were looted 4 and a half years
हनुमानगढ़ पुलिस की गिरफ्त में लूट का आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले के गांव जंडावाली स्थित मरुधरा ग्रामीण बैंक शाखा में करीब साढ़े चार साल पहले हुई 12.44 लाख रुपये की लूट की वारदात में वांछित आरोपी को सदर थाना पुलिस ने गुरुवार को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

Trending Videos


कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक जनेश तंवर (एएसपी) ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 31 दिसंबर 2020 को दोपहर करीब 3.45 बजे घटी थी। राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक, जंडावाली के शाखा प्रबंधक अक्षय परनामी (36), निवासी वार्ड नंबर 7, पदमपुर (श्रीगंगानगर) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उस समय शाखा में कैशियर जसराम गोदारा, ऑफिस बॉय सुमित तथा 8–10 ग्राहक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान चार हथियारबंद युवक बैंक में घुस आए। एक युवक के दोनों हाथों में पिस्तौल थीं, जबकि तीन अन्य के पास भी हथियार थे। एक ने शाखा प्रबंधक अक्षय परनामी के सिर पर पिस्तौल तानते हुए हाथ ऊपर करने को कहा। अन्य दो लुटेरों ने बैंक में मौजूद ग्राहकों को एक तरफ खड़ा करवा दिया।

पढ़ें: अनूपगढ़ के गांव 12A में संदिग्ध ड्रोन जैसी वस्तु मिलने से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर    

चौथा लुटेरा सीधे कैशियर के पास पहुंचा और उससे नकदी लूट ली। उसके बाद शाखा प्रबंधक से तिजोरी खोलने को कहा गया, जिन्होंने बताया कि चाबी कैशियर के पास है। इसके बाद कैशियर को तिजोरी के पास ले जाकर उसमें रखी नकदी भी बैग में भर ली गई।

लूटपाट के बाद सभी ग्राहकों को तिजोरी वाले कमरे में बंद कर चारों लुटेरे कुल 12 लाख 44 हजार 24 रुपये लेकर फरार हो गए। प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों अमित गोदारा उर्फ श्यामा (24), निवासी फरसेवाला, थाना घमूड़वाली, श्रीगंगानगर और संदीप भुल्लर उर्फ सीपी भुल्लर (26), निवासी अमर सिंहवाला, थाना गोलूवाला को वर्ष 2021 में गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था।

इस मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी संदीप उर्फ सूण्डा (35), पुत्र विनोद कड़वासरा, निवासी गांव रावलधी, थाना सदर दादरी, जिला चरखी दादरी (हरियाणा) को पुलिस ने दस्तयाब कर पूछताछ के बाद बापर्दा गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed