सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh News: Two smugglers arrested with 9 grams of heroin, police also seized a bike

Hanumangarh News: हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 9 ग्राम हेरोइन बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 26 Jan 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
सार

हनुमानगढ़ पुलिस ने विशेष अभियान के तहत नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों अर्जुन सिंह और मनोज सोनी के पास से 9 ग्राम हेरोइन और एक बाइक जब्त की गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Hanumangarh News: Two smugglers arrested with 9 grams of heroin, police also seized a bike
हनुमानगढ़ पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 9 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जंक्शन सिटी थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह के सुपरविजन में उप निरीक्षक मोहर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान फरीदकोट निवासी अर्जुन सिंह (28 वर्ष) और नई खुंजा निवासी मनोज सोनी (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
Trending Videos


आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पिछले एक महीने में चलाए गए विशेष अभियान के 22 दिनों में अब तक 45 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इस दौरान 231.39 ग्राम हेरोइन, 188 किलो 568 ग्राम डोडा पोस्त, 1.834 किलो अफीम और 3.1 किलो गांजा बरामद किया गया है। साथ ही नशा तस्करी से जुड़ी 61 हजार रुपये की राशि भी जब्त की गई है। पुलिस ने इस अभियान में कुल 68 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 15 वांछित अपराधी भी शामिल हैं। जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों, नशा तस्करी, अवैध हथियार, जुआ, सट्टा और क्रिकेट बुकी जैसी गतिविधियों के खिलाफ विशेष जीरो टोलरेंस अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशाखोरी के उन्मूलन के लिए सभी थानाधिकारियों और विशेष टीम को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed