{"_id":"675c1d6b4441ab3d7c00366c","slug":"rajasthan-pakistani-princess-rituraj-becomes-the-bride-of-the-shekhawat-royal-family-of-hanumangarh-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: रितुराज बनीं हनुमानगढ़ के शेखावत राजपरिवार की दुल्हन, पाकिस्तान की इस रियासत की हैं राजकुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: रितुराज बनीं हनुमानगढ़ के शेखावत राजपरिवार की दुल्हन, पाकिस्तान की इस रियासत की हैं राजकुमारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 13 Dec 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार
शादी के बाद शेखावत परिवार पाकिस्तान के अमरकोट रियासत जाएगा, जहां राजकुमारी के ससुराल में शादी का जश्न मनाया जाएगा। शादी में कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक, आईएएस अधिकारी और बड़े उद्योगपति उपस्थित रहे। इसके बाद रिसेप्शन पीलीबंगा के ग्राम पंचायत 24 एसटीजी में संपन्न हुआ।
उदयवीर सिंह और राजकुमारी रितुराज।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में शेखावत परिवार में भव्य शादी का आयोजन हुआ। इसमें उदयवीर सिंह का विवाह पाकिस्तान के अमरकोट रियासत के राजपरिवार की राजकुमारी रितुराज से हुआ। जयपुर के केसर बाग मैरिज गार्डन में आयोजित इस समारोह में पाकिस्तान से 50 मेहमान और राजपरिवार के सदस्य शामिल हुए।
Trending Videos
शादी में कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक, आईएएस अधिकारी और बड़े उद्योगपति उपस्थित रहे। इसके बाद रिसेप्शन पीलीबंगा के ग्राम पंचायत 24 एसटीजी में संपन्न हुआ। शादी के बाद शेखावत का परिवार पाकिस्तान के अमरकोट रियासत जाएगा, जहां राजकुमारी के ससुराल में शादी का जश्न मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता ठाकुर नरपत सिंह शेखावत के भतीजे और उनके बड़े भाई ठाकुर किशोर सिंह शेखावत के बेटे उदयवीर सिंह का विवाह पाकिस्तान के अमरकोट रियासत सोनगढ़ के राजपरिवार में राजकुमारी रितुराज के साथ हुआ है। जयपुर के केसर बाग मैरिज गार्डन में शादी समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शादी में पाकिस्तान के राजपरिवार के साथ 50 मेहमान भी शामिल हुए इस शादी में कांग्रेस-भाजपा नेताओं सहित एमएलए, मंत्री, आईएएस, कई बड़े उद्योगपति शामिल हुए इस शादी का रिसेप्शन पीलीबंगा की ग्रामपंचायत गांव 24 एसटीजी में संपन्न होगा है। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने एवं वीजा मिलने के बाद शेखावत परिवार भी पाकिस्तान जाएगा, जहां उदयवीर सिंह के ससुराल में शादी का जश्न मनाया जाएगा। शादी की सभी रस्में अदा होंगी।
उदयवीर सिंह मूलतया पीलीबंगा के दीपपुरा ठिकाने के रहने वाले हैं। दीपपुरा के किशोर सिंह शेखावत के बेटे उदयवीर की शादी पाकिस्तान के अमरकोट जिले के शिवदान सिंह सोनपुर ठिकाने के इंद्र सिंह सोढ़ा की बेटी नीतुराज के साथ हुई है। राजस्थान के बॉर्डर इलाके के बाड़मेर और जैसलमेर जिले के राजपूत समाज के पाकिस्तान के अमरकोट के सोढ़ा राजपूतों में कई सारी रिश्तेदारियां भी हैं। फिलहाल यह शादी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन