सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Rajasthan: Three killed in horrific road accident on Hanumangarh-Sangaria road

Rajasthan: हनुमानगढ़-संगरिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 14 Jun 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Hanumangarh: हादसे की सूचना मिलते ही संगरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

Rajasthan: Three killed in horrific road accident on Hanumangarh-Sangaria road
हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नगराणा टोल नाके के पास रात करीब 10:30 बजे हुआ, जब हनुमानगढ़ से संगरिया की ओर जा रही एक तेज़ रफ्तार कार की आमने-सामने भिड़ंत संगरिया से आ रहे एक ट्रक से हो गई।

Trending Videos

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान पुनीत, कृष्ण और दलीप के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पुनीत शराब ठेकेदार का बेटा था, जबकि कृष्ण और दलीप ठेके पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत थे। तीनों किसी कार्य से संगरिया जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही संगरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।


पढ़ें: RAS मुख्य परीक्षा 2024: 17-18 जून को होगी मुख्य परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी; जानें जरूरी निर्देश

पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज़ रफ्तार और लापरवाही को मुख्य कारण माना जा रहा है। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed