सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Two women walking at night were hit by a Thar car In Hanumangarh

Hanumangarh: रात में टहल रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार थार ने मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 17 May 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Hanumangarh: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नीरू और परमजीत कौर उछलकर सड़क किनारे बनी पक्की चौकी पर जा गिरीं। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। घटना के समय जसवंत सिंह वहीं मौजूद था। उसने यह दुर्घटना अपनी आंखों से देखी और तुरंत परमजीत कौर के पति जगरूप सिंह को सूचना दी।

Two women walking at night were hit by a Thar car In Hanumangarh
घटना की सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

बुधवार रात खाना खाने के बाद बच्चों के साथ टहल रहीं दो महिलाएं तेज रफ्तार महेन्द्रा थार की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाएं उछलकर दूर जा गिरीं और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला को गंभीर हालत में श्रीगंगानगर रेफर किया गया। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

इस मामले में जंक्शन पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 12, चक जहाना, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी छिन्द्रपाल (60) पुत्र रामजीलाल ब्राह्मण ने रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्रवधू नीरू पत्नी जसविन्द्र पाल खाना खाने के बाद बच्चों और अपनी पड़ोसन परमजीत कौर पत्नी जगरूप सिंह के साथ टहलने के लिए निकली थीं। वे श्रीगंगानगर रोड स्थित गंगा राइस मिल के पास नई खुन्जा की तरफ जा रही थीं, तभी श्रीगंगानगर की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही महेन्द्रा थार ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नीरू और परमजीत कौर उछलकर सड़क किनारे बनी पक्की चौकी पर जा गिरीं। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। घटना के समय जसवंत सिंह वहीं मौजूद था। उसने यह दुर्घटना अपनी आंखों से देखी और तुरंत परमजीत कौर के पति जगरूप सिंह को सूचना दी। इसके बाद छिन्द्रपाल व जगरूप सिंह मौके पर पहुंचे। तब तक राहगीरों ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचा दिया था।


पढ़ें: नक्सलियों से लोहा लेते हुए अपना पैर गंवाने वाले कृष्ण गुर्जर से मिले गृह मंत्री शाह, जाना उनका हाल

चिकित्सकों ने नीरू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जिसके बाद उसे श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां सिर की गंभीर चोट के कारण उसका ऑपरेशन किया गया। चिकित्सकों ने एक और सर्जरी की आवश्यकता बताई है और नीरू की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। यह पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने अज्ञात महेन्द्रा थार चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल प्रदुमन यादव को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed