फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur: Father Exposes Son’s Suspicious Death, CCTV Footage Allegedly Reveals Daughter-in-Law’s Conspiracy; 4

Jaipur: बेटे की संदिग्ध मौत का पिता ने किया पर्दाफाश, CCTV फुटेज में सामने आई बहू की साजिश, चार पर FIR दर्ज

Tue, 18 Aug 2026 03:26 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 18 Aug 2026 03:26 PM IST
सार

बेटे की संदिग्ध मौत के 12 दिन बाद पिता ने मामले से संबंधित CCTV फुटेज जुटाकर पूरी कहानी बदल दी। पिता का दावा है कि उनकी बहू ने जो कहानी सुनाई वो पूरी तरह झूठी है और उसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Jaipur: Father Exposes Son’s Suspicious Death, CCTV Footage Allegedly Reveals Daughter-in-Law’s Conspiracy; 4
पति की हत्या की साजिश

विस्तार

शहर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय महेश मीणा की संदिग्ध मौत के मामले में पिता बाबूलाल मीणा ने घटना के 12 दिन बाद महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाकर बड़ा खुलासा किया है। पिता ने स्वयं सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस के सामने अपनी बहू कविता और उसके साथियों की पोल खोली। इस आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके कथित मित्र गणेश और दो अन्य युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मल्होत्रा नगर निवासी महेश मीणा विश्वकर्मा क्षेत्र की लोहे की चद्दर बनाने वाली कंपनी में काम करता था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी शिवदासपुरा निवासी कविता मीणा से हुई थी। 5 अगस्त को सुबह करीब नौ बजे महेश अपनी पत्नी को दवा दिलाने के लिए बाइक से बगरू के बोराज गया था। शाम करीब पांच बजे कविता ने महेश के छोटे भाई मनीष को फोन करके जल्दी घर पहुंचने की बात कही। थोड़ी देर बाद उसने दोबारा फोन कर महेश की तबीयत बिगड़ने की सूचना दी और मनीष को विश्वकर्मा स्थित 14 नंबर पुलिया पर बुलाया। 
विज्ञापन


मनीष जब अपनी बहन संतोष के साथ मौके पर पहुंचा तो महेश सड़क किनारे बेसुध पड़ा था। परिजन उसे तुरंत सीकर सड़क स्थित सीकेएस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उस समय कविता ने परिजनों को बताया कि श्याम नगर में 200 फीट चौराहे के पास महेश बेहोश हो गया था, जिसे वह बाइक से बांधकर ला रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Dausa News: मोरा माता मंदिर की पहाड़ियों में मिला महिला का शव, गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए सिर कुचला


बेटे की मौत के 12 दिन बाद पिता बाबूलाल मीणा ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्र की। फुटेज देखने पर बहू की बताई कहानी झूठी निकली। फुटेज में कविता अकेले बाइक चलाकर नहीं आई थी, बल्कि वह दो मोटर साइकिलों पर तीन युवकों के साथ मौके पर पहुंची थी। एक बाइक पर कविता किसी परिचित के साथ पीछे बैठी थी, जबकि दूसरी बाइक पर दो युवक महेश को अपने बीच में बैठाकर ला रहे थे। आरोप है कि कविता ने महेश के भाई के पहुंचने से पहले ही उन तीनों युवकों को वहां से रवाना कर दिया था।

पिता बाबूलाल ने फुटेज के जरिए युवकों की पहचान गणेश, अजय मीणा और गोलू प्रजापत के रूप में की। इनमें गणेश को कविता का कथित बॉयफ्रेंड बताया गया है। बाबूलाल मीणा ने 16 अगस्त की शाम विश्वकर्मा थाने में बेटे की हत्या का मामला दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के कारण कविता, गणेश, अजय और गोलू ने मिलकर महेश की हत्या की साजिश रची और उसे मार दिया। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपों की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed