सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   "After Tragedy, Swift Action; Rajasthan Govt Launches Statewide Bus Safety Crackdown Post Jaisalmer Fire"

Jaisalmer Bus Fire: हादसे के बाद चेती सरकार; बस सुरक्षा मानकों की जांच तेज, 66 बसें जब्त, हाई-लेवल कमेटी गठित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 16 Oct 2025 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

जैसलमेर बस हादसे के बाद राजस्थान सरकार हरकत में आई है। बस बॉडी निर्माण में मानकों की अनदेखी पर जांच शुरू हुई। अब तक 66 बसें जब्त की जा चुकी हैं। CIRT पुणे से भी तकनीकी जांच करवाई जाएगी। राज्यभर में विशेष निरीक्षण अभियान जारी है।

"After Tragedy, Swift Action; Rajasthan Govt Launches Statewide Bus Safety Crackdown Post Jaisalmer Fire"
जैसलमेर बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जैसलमेर में स्लीपर बस हादसे के बाद राज्य सरकार हरकत में आ गई है। हादसे में कई लोगों की दर्दनाक मौत के बाद अब सरकार ने प्रदेशभर में बसों की सुरक्षा और निर्माण मानकों को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के अपर परिवहन आयुक्त ओ.पी. बुनकर ने बताया कि बस बॉडी कोड के उल्लंघन को लेकर अब जैनम कोच क्राफ्टर, जोधपुर की निर्माण यूनिट में तैयार बसों की जांच की जा रही है। अब तक 66 बसों को जब्त किया जा चुका है। टीम यह परख रही है कि क्या बसों के निर्माण में निर्धारित बॉडी कोड मानकों की अनदेखी की गई थी।

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

 हाई-लेवल जांच समिति पहुंची जैसलमेर
राज्य सरकार के परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, मुख्यालय द्वारा अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) एवं संयुक्त शासन सचिव की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। इसमें विभाग के दो अधिकारी एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के दो अभियंता शामिल हैं। गठित कमेटी में ओमप्रकाश बुनकर(अपर परिवहन आयुक्त, प्रशा. एवं संयुक्त शासन सचिव),  धर्मेन्द्र कुमार(प्रादेशिक परिवहन अधिकारी-द्वितीय),  रवि सोनी(कार्यकारी निदेशक, यांत्रिकी, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम), हनुमान सिंह(संयुक्त महाप्रबन्धक, सेन्ट्रल वर्कशॉप, जोधपुर), नवनीत बाटड़(मोटर वाहन निरीक्षक, मुख्यालय) शामिल है। यह कमेटी आज यह समिति जैसलमेर का दौरा कर रही है।

यह भी पढें- राजस्थान बस कांड: घायलों से मिले गहलोत, मृतकों के परिजनों को दिलाया भरोसा; कहा- DNA जांच से ही सामने आएगा सच

 
CIRT पुणे से मांगा गया तकनीकी मूल्यांकन

सरकार ने इस गंभीर दुर्घटना की निष्पक्ष और विशेषज्ञ जांच सुनिश्चित करने के लिए सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट (CIRT), पुणे को भी शामिल किया है। CIRT की टीम शनिवार या रविवार को जैसलमेर पहुंचकर मौके का मुआयना करेगी और सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

 प्रदेशव्यापी विशेष अभियान तेज

बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई के लिए पूरे प्रदेश में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 53 अन्य बसें जब्त की जा चुकी हैं, जिनमें बॉडी कोड नियमों का उल्लंघन पाया गया।

 परिवहन संघों से सहयोग की अपील

परिवहन विभाग ने सभी बस ऑपरेटर संघों से सहयोग की अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुधार कर संचालन करें। विभाग ने चेताया है कि मानकों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed