{"_id":"69919e65ee824be988005159","slug":"another-fire-incident-has-been-reported-at-sawai-mansingh-hospital-in-jaipur-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: सवाई मानसिंह अस्पताल में फिर आग, मेडिकल इमरजेंसी के पास इलेक्ट्रिकल पैनल से उठी चिंगारी से बढ़ा खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: सवाई मानसिंह अस्पताल में फिर आग, मेडिकल इमरजेंसी के पास इलेक्ट्रिकल पैनल से उठी चिंगारी से बढ़ा खौफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Sun, 15 Feb 2026 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में दो दिन के भीतर दूसरी बार आग लगने की घटना सामने आई है। रविवार को मेडिकल इमरजेंसी के पास मां योजना काउंटर के इलेक्ट्रिकल पैनल में आग लगी
सवाई मानसिंह अस्पताल। फाइल
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई। आग मेडिकल इमरजेंसी के पास मां योजना काउंटर के चैंबर में स्थित इलेक्ट्रिकल पैनल में लगी। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई मरीज या स्टाफ मौजूद नहीं था।
कमरे में धुआं और चिंगारियां निकलते देख स्टाफ ने तुरंत सुरक्षा गार्ड और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची एसएमएस फायर ब्रिगेड ने फायरफाइटिंग उपकरणों की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक तौर पर आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
एक दिन पहले ओटी में लगी थी आग
इससे पहले शनिवार दोपहर धनवंतरी ब्लॉक की तीसरी मंजिल स्थित ऑपरेशन थिएटर में भी आग लग गई थी। उस समय प्लास्टिक सर्जन डॉ. सुनील श्रीवास्तव एक बच्चे की सर्जरी कर रहे थे, तभी मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क गई। घटना में बच्चे के झुलसने की भी सूचना है, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें- Mahashivratri: संत के सपने ने खोला था राज, मिट्टी के टीले के नीचे दबा था 11वीं शताब्दी का शिव मंदिर
मामले की जांच के लिए कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. राशिम कटारिया ने एक कमेटी गठित की है, जिसमें जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभा ओम, वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ.आर.के.जैन और विद्युत इंजीनियर को शामिल किया गया है।
पहले भी हो चुकी है बड़ी दुर्घटना
बता दें कि 5 अक्तूबर को ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भी शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना हुई थी, जिसमें आठ मरीजों की मौत हो गई थी। लगातार हो रही आग की घटनाओं ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending Videos