फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BSF action continues on the India-Pakistan border in Rajasthan After the Pahalgam attack

Indo-Pak Tension: बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा; कल जैसलमेर में धरा गया था ISI जासूस, ताबड़तोड़ एक्शन

Sun, 04 May 2025 12:26 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 04 May 2025 12:26 AM IST
सार

Indo-Pak Tension: सीमा सुरक्षा बल को आज एक बड़ी सफलता मिली है। यहां बीएसएफ के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक पाकिस्तानी रेंजर को गिरफ्तार किया है। वहीं कल राजस्थान इंटेलिजेंस ने जैसलमेर से एक ISI जासूस को गिरफ्तार किया है। पहलगाम हमले के बाद भारत का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है।  

विज्ञापन
BSF action continues on the India-Pakistan border in Rajasthan After the Pahalgam attack
बीएसएफ जवान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आज (शनिवार) राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर से बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी रेंजर गंगानगर से सटी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। मुस्तैदी से पहरा दे रहे बीएसएफ जवानों ने तुरंत पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ लिया। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से बीएसएफ की तरफ से इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

BSF action continues on the India-Pakistan border in Rajasthan After the Pahalgam attack
बीएसएफ जवान - फोटो : फाइल फोटो
बदले की कार्रवाई!
ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तानी रेंजर्स ने 23 अप्रैल को पंजाब में भारत-पाक सीमा से पकड़ा था और भारतीय बल द्वारा दर्ज कराए गए कड़े विरोध के बावजूद उन्होंने उसे सौंपने से इनकार कर दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

BSF action continues on the India-Pakistan border in Rajasthan After the Pahalgam attack
बीएसएफ जवान - फोटो : फाइल फोटो
कल जैसलमेर में ISI का जासूस धरा गया था
हालांकि भारत की तरफ से कार्रवाई रूक नहीं रही है। बीते शुक्रवार को ही राजस्थान खुफिया विभाग ने जैसलमेर निवासी पठान खान को पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के लिए कथित तौर पर जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार पठान खान वर्ष 2013 में पाकिस्तान गया था, जहां वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अधिकारियों के संपर्क में आया। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में खान को पैसों का लालच देकर जासूसी के लिए तैयार किया गया था और उसे विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया था। 

पढ़ें: ISI का जासूस बेनकाब, इंटेलिजेंस ने जैसलमेर से गिरफ्तार किया, गोपनीय सूचनाएं पाक भेजने का आरोप
 
विज्ञापन

BSF action continues on the India-Pakistan border in Rajasthan After the Pahalgam attack
बीएसएफ जवान - फोटो : फाइल फोटो

सीमावर्ती इलाके में सतकर्ता बढ़ाई गई
खैर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान के शहरों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी सिलसिले में श्रीगंगानगर में बाहर से आने लोगों का पुलिस सत्यापन करना अनिवार्य कर दिया गया है। पुलिस को अंदेशा है कि यहां रहने वाले कई लोगों की पहचान जरूरी है। कलेक्टर के निर्देश अनुसार करीब 40 हजार लोगों का सत्यापन सात दिन में पुलिस को करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed