सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: CM Slams Congress, Targets Internal Rift Says Public Aware of Lies and Loot Politics

Jaipur News: मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर हमला, आंतरिक कलह पर निशाना साधते हुए बोले- झूठ-लूट से जनता वाकिफ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जमवारामगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष को आंतरिक कलह में उलझा बताया और उसकी राजनीति पर तीखे सवाल खड़े किए।

Jaipur News: CM Slams Congress, Targets Internal Rift Says Public Aware of Lies and Loot Politics
मुख्यमंत्री राजस्थान भजनलाल शर्मा
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी जयपुर के जमवारामगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता आपसी कलह में उलझे हुए हैं और जनता उनकी लूट और झूठ की राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है।
Trending Videos


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद आमजन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर खींचतान साफ नजर आ रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इंतजार शास्त्र की बात करने वाले नेता दरअसल दिल्ली से बुलावे का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उन्हें अपेक्षित महत्व नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के पूर्व घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि एक वरिष्ठ नेता को अपनी ही सरकार के खिलाफ अजमेर से जयपुर तक पैदल मार्च करना पड़ा था और इस दौरान उन्हें शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय उनकी ही पार्टी के नेताओं ने उन्हें अपमानित किया, जबकि वर्तमान सरकार ने ऐसे मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, आत्मनिर्भरता के दावे पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता में आते ही पारदर्शिता, ईमानदारी और मेहनत के साथ काम करने का संकल्प लिया था और उसी दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। पेपर लीक मामलों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के समय युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचा, लेकिन वर्तमान सरकार ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर इस पर अंकुश लगाया है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस अपने पांच साल के कार्यकाल में जितना काम नहीं कर पाई, उससे अधिक काम उनकी सरकार ने कम समय में कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए कांग्रेस को चुनौती दी गई थी लेकिन विपक्ष इससे बचता नजर आया।

उन्होंने सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व अब भी परिवारवाद की राजनीति में उलझा हुआ है और नए नेतृत्व को आगे बढ़ाने के बजाय परिवार को प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने कहा कि समय के साथ सच्चाई सामने आती है और जनता सब देख रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार विकास और सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ती रहेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed