सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Women’s safety gets boost CM Bhajanlal flags off 42 women PCR vans

Rajasthan: राजस्थान में महिला सुरक्षा को मिली नई ताकत, सीएम भजनलाल ने 42 महिला पीसीआर वैन को दिखाई हरी झंडी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में 42 महिला पीसीआर वैन को हरी झंडी दिखाई। इससे महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090 और मजबूत होगी। वैन 24 घंटे सक्रिय रहकर त्वरित मदद देंगी और अभय कमांड सेंटर से जुड़कर रियल टाइम रिस्पॉन्स सुनिश्चित करेंगी।

Rajasthan Women’s safety gets boost CM Bhajanlal flags off 42 women PCR vans
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 42 महिला पीसीआर वैन को हरी झंडी दिखाई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में महिला सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय से 42 महिला पीसीआर वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के संचालन से महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090 को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद है, जिससे आपात स्थितियों में त्वरित सहायता मिल सकेगी।

Trending Videos


24 घंटे सक्रिय रहेगी पीसीआर वैन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त कार्रवाई और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है, ताकि किसी भी घटना पर तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। ये सभी महिला पीसीआर वैन 24 घंटे सक्रिय रहकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन वाहनों को अभय कमांड सेंटर से जोड़ा गया है, जो डायल 112 प्रणाली की तरह कार्य करेगा। प्रत्येक वाहन में मोबाइल डाटा टर्मिनल (MDT) लगाया गया है, जिससे कंट्रोल रूम से सीधे निर्देश मिल सकेंगे और घटनाओं पर तेजी से कार्रवाई संभव होगी। सुरक्षा के लिए इन वैन में जीपीएस सिस्टम, एलईडी लाइट बार और फोल्डिंग स्ट्रेचर जैसी आधुनिक सुविधाएं भी शामिल की गई हैं, जो राहत और बचाव कार्य को अधिक प्रभावी बनाएंगी। महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090 का उद्देश्य उत्पीड़न और हिंसा की स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराना है। नई पीसीआर वैन के जुड़ने से इस सेवा की क्षमता और मजबूत होगी।इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed