सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Jal Jeevan Mission Scam Former IAS Subodh Agrawal sent to three-day remand

राजस्थान जल जीवन मिशन घोटाला: पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल को तीन दिन की रिमांड पर भेजा, 13 अप्रैल को होगी सुनवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार

जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल को एसीबी कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है। उनके खिलाफ जांच में टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं और करोड़ों रुपए के फर्जीवाड़े के आरोप सामने आए हैं। 

Rajasthan Jal Jeevan Mission Scam Former IAS Subodh Agrawal sent to three-day remand
पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल को तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार

जल जीवन मिशन घोटाले के मामले में शुक्रवार को पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल को एसीबी कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। इस दौरान आईएएस सुबोध अग्रवाल के वकील अमित सिंह ने बताया कि एसीबी के द्वारा कोर्ट से पांच दिन की रिमांड मांगी गई थी। जिसे अदालत ने अस्वीकार करते हुए तीन दिन की रिमांड पर भेजा है और 13 अप्रैल को दोबारा सुनवाई के लिए सुबोध अग्रवाल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत होंगे।
Trending Videos


एसीबी ने मांगी थी पांच दिन की रिमांड
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी ने कोर्ट से  पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल की रिमांड की मांग करते हुए कहा कि मामले में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा और पैसों के लेनदेन के प्रमाण मिले हैं, जिनकी गहन जांच के लिए विस्तृत पूछताछ जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंडर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं
जांच अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि टेंडर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। आरोप है कि फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर टेंडर जारी किए गए और शर्तों में हेरफेर कर करीब 50 करोड़ रुपए तक के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई। एसीबी का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क में कई लोग शामिल हैं और साजिश की परतें खोलने के लिए आरोपी से पूछताछ जरूरी है।

पूर्व आईएएस की गिरफ्तारी गलत और अवैध
पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल के वकीलों ने गिरफ्तारी को पूरी तरह से गलत और अवैध बताया। उन्होंने कोर्ट में दलील दी कि न तो अभियुक्त को गिरफ्तारी के कारण बताए गए और न ही कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया। बचाव पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि रिमांड पेशी से पहले आरोपी को गिरफ्तारी के कारण और रिमांड आवेदन उपलब्ध कराना अनिवार्य है, जो इस मामले में नहीं किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया और दोपहर बाद आदेश सुनाते हुए 3 दिन की रिमांड पर भेजा।

ये भी पढ़ें- राजस्थान जल जीवन मिशन घोटाला: एसीबी की बड़ी कार्रवाई; फरार पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल दिल्ली से गिरफ्तार


गौरतलब है कि एसीबी ने गुरुवार को नई दिल्ली से सुबोध अग्रवाल को हिरासत में लिया था और बाद में जयपुर लाकर उनकी औपचारिक गिरफ्तारी की गई। इससे पहले उन्हें पकड़ने के लिए एसीबी ने 51 दिनों तक 18 टीमों के जरिए 260 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी, लेकिन वे लगातार बचते रहे और इस दौरान उन्होंने 10 से ज्यादा ठिकाने बदले।

मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। इन फरार आरोपियों के खिलाफ स्टैंडिंग वारंट जारी किए गए हैं और उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। कोर्ट ने पहले सुबोध अग्रवाल समेत चार आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया था, हालांकि अब उनके सामने आने के बाद कानूनी प्रक्रिया तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed