सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Robbery at gunpoint in broad daylight in Jaipur people showed courage and caught criminals

Jaipur News: जयपुर में दिनदहाड़े पिस्टल दिखाकर लूट, लोगों ने साहस दिखाकर दोनों बदमाशों को दबोचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaipur News: राजधानी के चित्रकूट थाना क्षेत्र में एसबीआई कियोस्क पर दो बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की कोशिश की। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। 

Robbery at gunpoint in broad daylight in Jaipur people showed courage and caught criminals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जयपुर में एक बार फिर दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चित्रकूट थाना क्षेत्र में स्थित एसबीआई कियोस्क पर आज दोपहर करीब 12:30 बजे दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर लूट की कोशिश की। हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता के चलते कुछ ही देर में दोनों को पकड़ लिया गया।

Trending Videos


बैग लेकर फरार हुए बदमाश
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक हेलमेट पहनकर बाइक से कियोस्क पहुंचे। कियोस्क में घुसते ही उन्होंने संचालक हेमंत कपूर को पिस्टल दिखाकर डराया और काउंटर पर रखे नोटों से भरे बैग को छीन लिया। बैग में लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये नकद थे। इसके बाद दोनों बदमाश तेजी से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बदमाशों को पकड़ा
कियोस्क संचालक के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग सतर्क हो गए। कुछ लोगों ने तुरंत बदमाशों का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

घटना CCTV में कैद
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर यह जांच कर रही है कि बदमाशों ने पहले से रेकी की थी या किसी अन्य वारदात की योजना बनाई थी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस्तेमाल की गई पिस्टल असली थी या नकली।

ये भी पढ़ें:  उदयपुर में तुर्की सिंगर का कार्यक्रम रद्द, NSUI बोली- पाकिस्तान समर्थन का स्वीकार्य नहीं

पुलिस ने क्या बताया?

डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रकाश मीणा ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed