सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Finds 83.59 Million Tonnes of Rare Earth Resources Auctions Underway

Rajasthan: राजस्थान में मिला रेअर अर्थ का बड़ा भंडार, सीकर, बालोतरा में 83.59 मिलियन टन के डिपोजिट मौजूद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 07 Feb 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: राजस्थान अब देश में रेयर अर्थ तत्वों का एक बड़ा केंद्र बन गया है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने राज्य में 83.59 मिलियन टन से भी अधिक रेयर अर्थ संसाधन पाए हैं, जो मुख्य रूप से बालोतरा और सीकर जिलों में स्थित हैं। सरकार ने खनिज ब्लॉकों की नीलामी शुरू कर दी है और REE संसाधनों को औद्योगिक विकास, स्वच्छ ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और रक्षा उद्योगों से जोड़ने की तैयारियां कर रही है।

Rajasthan Finds 83.59 Million Tonnes of Rare Earth Resources  Auctions Underway
रेअर अर्थ भंडार - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान अब देश में रेयर अर्थ तत्वों का एक प्रमुख केंद्र बन गया है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने राज्य में कुल 83.59 मिलियन टन रेयर अर्थ संसाधनों की पहचान की है, जो मुख्य रूप से बालोतरा और सीकर जिलों में पाए गए हैं। यह जानकारी केंद्रीय खनन मंत्रालय ने लोकसभा में लिखित उत्तर में दी।
Trending Videos


'खनिज ब्लॉकों की नीलामी पर काम जारी'
सांसद दुष्यंत सिंह के प्रश्न के जवाब में मंत्रालय ने बताया कि इन खनिजों की उपलब्धता, खनिज ब्लॉकों की नीलामी और सरकार की योजनाओं पर काम जारी है, ताकि अन्वेषण और औद्योगिक विकास को जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालोतरा और सीकर में मिला भंडार
GSI के 2015 के MMDR संशोधन अधिनियम के बाद किए गए सर्वेक्षणों में बालोतरा जिले के कालौर का दंता के उत्तर में 46.83 मिलियन टन और गुग्रोत के पूर्व में 25.52 मिलियन टन बड़े भंडार पाए गए। इसके अलावा सीकर जिले के सुकलेश्वर का मंदिर, मावरी, गुड़नाल और लाड़ी का बस जैसे स्थानों में छोटे भंडार भी खोजे गए। अधिकांश खोज अभी G3 अन्वेषण चरण में हैं, यानी यह प्रारंभिक स्तर का अनुमान है और आगे और जांच की संभावना है।

राजस्थान के लिए बेहद अहम 
1 अप्रैल 2025 तक के राष्ट्रीय खनिज रिकॉर्ड के अनुसार, बालोतरा में अकेले 81.86 मिलियन टन और सीकर में 1.73 मिलियन टन REE संसाधन मौजूद हैं, जो पश्चिम राजस्थान को देश के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बनाते हैं।

ये भी पढ़ें:  खेजड़ी को बचाने के लिए बदला मंदिर का नक्शा, लाखों रुपये कर दिए खर्च, पेड़ बना पहचान

तीन REE खनिज ब्लॉकों की नीलामी
केंद्रीय खनन मंत्रालय ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में राजस्थान में तीन REE खनिज ब्लॉकों की नीलामी की गई है। इनमें बालोतरा के गुग्रोत का दक्षिण-पूर्वी लाइसेंस ब्लॉक, भाटिखेड़ा का REE-नियोबियम-ज़िरकोनियम खनन ब्लॉक और नावतला-देवीगढ़ अन्वेषण ब्लॉक शामिल हैं। नावतला-देवीगढ़ ब्लॉक के लिए अक्टूबर 2025 में राज्य सरकार ने लेटर ऑफ इंटेंट जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed