सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gangaur Royal Procession in Jaipur Today & Tomorrow, Traffic Diversions Across Walled City

Jaipur Gangaur Procession: गणगौर की शाही सवारी आज-कल जयपुर में, परकोटे में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sat, 21 Mar 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

जयपुर में गणगौर की शाही सवारी आज और कल शाम 5:45 बजे सिटी पैलेस से निकलेगी। परकोटे में दोपहर 2 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। कई मार्ग बंद रहेंगे, लोगों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Gangaur Royal Procession in Jaipur Today & Tomorrow, Traffic Diversions Across Walled City
जयपुर में गणगौर माता की शाही सवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जयपुर में गणगौर उत्सव के तहत आज और कल शाही सवारी धूमधाम से निकाली जाएगी। सवारी शाम 5:45 बजे सिटी पैलेस से रवाना होकर त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होते हुए तालकटोरा/पोंड्रिक पार्क तक पहुंचेगी। सवारी से पहले सिटी पैलेस में पूर्व राजपरिवार की महिला सदस्य गणगौर माता की पूजा करेंगी। इसके बाद त्रिपोलिया गेट पर पूर्व राजपरिवार के सदस्य शाही लाव-लश्कर के साथ आरती करेंगे।

Trending Videos

ट्रैफिक डायवर्जन: दोपहर 2 बजे से असर

गणगौर सवारी के चलते परकोटे क्षेत्र में दोपहर करीब 2 बजे से ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा और कई मार्गों पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
-सिटी पैलेस और नगर परिषद मोरी की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-आतिश मार्केट और पदुलाल सिंह की नाल से सिटी पैलेस जाने का रास्ता बंद रहेगा।
-चीनी की बुर्ज की तरफ से आने वाले वाहन सिटी पैलेस नहीं जा सकेंगे।
-रामनिवास बाग और न्यू गेट से चौड़ा रास्ता की ओर ट्रैफिक बंद रहेगा।
-चौड़ा रास्ता की गलियों से आने वाले वाहनों को त्रिपोलिया की बजाय गोपालजी के रास्ते की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-बड़ी चौपड़ और छोटी चौपड़ से त्रिपोलिया टी-पॉइंट की ओर ट्रैफिक मोड़ा जाएगा।
-अजमेरी गेट से छोटी चौपड़ आने वाले वाहन सांगानेरी गेट की ओर भेजे जाएंगे।
-संजय सर्किल से चांदपोल बाजार आने वाला ट्रैफिक चंद्र रोड की ओर डायवर्ट रहेगा।
-ब्रह्मपुरी बस स्टैंड से छोटी चौपड़ आने वाले वाहन माउंट रोड और 12 भाइयों के चौराहे की ओर भेजे जाएंगे।
-तालकटोरा और चौगान स्टेडियम की ओर जाने वाला ट्रैफिक पहले से डायवर्ट रहेगा।

यह भी पढें- चैत्र नवरात्रि: सिरोही का यह मंदिर 5 हजार साल से अधिक पुराना, अरावली की गोद में है बसा; शिव पुराण में भी जिक्र

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी वाहनों और पार्किंग पर रोक

रामगढ़ मोड़, धोबी घाट, गलता गेट, घाट गेट, सांगानेरी गेट, अजमेरी गेट और संजय सर्किल क्षेत्रों में सिटी बस, मिनी बस और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, त्रिपोलिया गेट से छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार और चौगान स्टेडियम तक दोपहर 3 बजे के बाद पार्किंग पूरी तरह बंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed