सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Himalayan Guests Arrive at Nahargarh Biological Park Tourists Flock to Meet 'Hari' and 'Kamla'

Jaipur News: नाहरगढ़ जैविक उद्यान में आए हिमालयन मेहमान, 'हरि' और 'कमला' से मिलने उमड़ रहे पर्यटक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार

जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में जम्मू-कश्मीर से लाई गई हिमालयन काले भालुओं की जोड़ी को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा ने नए एनक्लोजर का उद्घाटन करते हुए नर भालू का नाम हरि और मादा का नाम कमला रखा।

Himalayan Guests Arrive at Nahargarh Biological Park Tourists Flock to Meet 'Hari' and 'Kamla'
मंत्री संजय शर्मा ने भालुओं के लिए बनाए गए नए एनक्लोजर के डिस्प्ले एरिया का फीता काटकर औपचारिक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जहां जैविक उद्यान में अब एक नया और दिलचस्प आकर्षण जुड़ गया है, जिसे देखने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जम्मू-कश्मीर से लाई गई हिमालयन काले भालुओं की एक खूबसूरत जोड़ी को अब आम दर्शकों के लिए खोल दिया गया है।
Trending Videos


मंत्री संजय शर्मा ने किया उद्घाटन
राजस्थान सरकार के वन पर्यावरण एवं विज्ञान मंत्री संजय शर्मा ने भालुओं के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए नए एनक्लोजर के डिस्प्ले एरिया का फीता काटकर इसका औपचारिक उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने नर भालू का नाम 'हरि' और मादा भालू का नाम 'कमला' रखा। ये दोनों नाम अब इस जोड़ी की पहचान बन चुके हैं और पर्यटक इन्हें इसी नाम से जानने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरि और कमला की उम्र कितनी?
जैविक उद्यान प्रशासन के मुताबिक, नर भालू हरि की उम्र लगभग ढाई साल यानी करीब 30 महीने है जबकि मादा भालू कमला महज 21 महीने की है। दोनों अभी काफी युवा हैं और अपनी चंचल हरकतों से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।

बाघ के पांच शावकों को भी मिले नए नाम
इस कार्यक्रम में एक और खास पल आया जब उद्यान में मौजूद बाघ शिवाजी और बाघिन रानी के पांच शावकों का भी नामकरण किया गया। तीन नर शावकों को सूर्या, शौर्य और विजय नाम दिए गए जबकि दोनों मादा शावकों के नाम अम्बे और वृंदा रखे गए। इन नामों से अब पर्यटकों को इन्हें पहचानने और इनसे जुड़ाव महसूस करने में आसानी होगी।

पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान केवल जानवरों का नामकरण ही नहीं हुआ बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों ने उद्यान परिसर में पौधे लगाकर हरित अभियान को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक पवन कुमार उपाध्याय और मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के.सी.ए. अरुण प्रसाद सहित वन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-  Jaisalmer News: जैसलमेर में ट्रैक पर काम, सफर हुआ प्रभावित; कई गाड़ियां आंशिक रूप से रद्द

नाहरगढ़ जैविक उद्यान में हिमालयन काले भालुओं की इस नई जोड़ी के आने से न केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है बल्कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed