सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Safai Seva Marathon to Begin from April 18 Top Performers to Be Honoured

Jaipur News: 18 अप्रैल से शुरू होगी ‘सफाई सेवा मैराथन’, बेहतर काम करने वालों को मिलेगा सम्मान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार

जयपुर में 18 अप्रैल को ‘सफाई सेवा मैराथन-2026’ आयोजित की जाएगी। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को ‘स्वच्छता हीरो’ और ‘स्टार ऑफ नगर निगम’ सम्मान व नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

Safai Seva Marathon to Begin from April 18 Top Performers to Be Honoured
सफाई सेवा मैराथन 2026 की समीक्षा बैठक करते हुए निगम आयुक्त - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

जयपुर में स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में नगर निगम 18 अप्रैल को ‘सफाई सेवा मैराथन-2026’ का आयोजन करने जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत शहर के सभी 13 जोन के करीब 150 वार्डों में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया जाएगा। पूरे अभियान की निगरानी नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा के नेतृत्व में की जाएगी और अधिकारी दिनभर फील्ड में सक्रिय रहेंगे।
Trending Videos


निगम मुख्यालय में संपन्न हुई बैठक
अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को निगम मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें जोन उपायुक्त, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान आयुक्त ने विस्तृत कार्ययोजना साझा करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनभागीदारी से जुड़ा बड़ा अभियान
नगर निगम के अनुसार, इस सफाई सेवा मैराथन का मुख्य उद्देश्य जयपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना है। अधिकारियों का मानना है कि यह केवल प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक बड़ा अभियान है। आम नागरिकों को भी इसमें सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि स्वच्छता को रोजमर्रा की आदत बनाया जा सके।

सीएसआई की रैंकिंग होगी तय
अभियान को उत्साहजनक और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए सफाई कार्य के आधार पर सीएसआई की रैंकिंग तय की जाएगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को ‘स्वच्छता हीरो’ और ‘स्टार ऑफ नगर निगम’ जैसे सम्मान दिए जाएंगे। विजेताओं की तस्वीरें एक माह तक निगम परिसर में होर्डिंग्स पर प्रदर्शित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें- मोहब्बत, शादी और मौत…प्रेमी डॉक्टर के क्वार्टर में ANM ने की खुदकुशी, शव सीढ़ियों पर रख आरोपी फरार

प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी
इसके अलावा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत राजस्थान सोलर एसोसिएशन द्वारा प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सीएसआई को 21 हजार रुपये, उनकी टीम के एसआई को 11 हजार रुपये और प्रत्येक जमादार को 1100 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। अन्य स्थानों के लिए भी आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। नगर निगम प्रशासन ने विश्वास जताया है कि यह विशेष अभियान शहर की सफाई व्यवस्था को नई दिशा देगा और ‘स्वच्छ जयपुर’ के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed