{"_id":"676ab553d8c1c189240bdc03","slug":"jaipur-news-bjp-is-following-baba-saheb-s-antyodaya-principle-cm-said-gave-tag-of-failure-to-the-opposition-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: बाबा साहब के अंत्योदय सिद्धांत पर चल रही है भाजपा- बोले सीएम, विपक्ष को दिया नाकामी का तमगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: बाबा साहब के अंत्योदय सिद्धांत पर चल रही है भाजपा- बोले सीएम, विपक्ष को दिया नाकामी का तमगा
Tue, 24 Dec 2024 06:51 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 24 Dec 2024 06:51 PM IST
सार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. अंबेडकर को दिए गए बयान का लगातार विरोध कर रही कांग्रेस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल ने सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब के योगदान को हमेशा नजरअंदाज किया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अंत्योदय सिद्धांत को लेकर चल रही है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया और देश के प्रति उनके योगदान को नजरअंदाज किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, "बाबा साहब को पहला कानून मंत्री होने के बावजूद कांग्रेस ने इस्तीफा देने पर मजबूर किया। 1952 में उन्हें टिकट नहीं दिया गया और जब वे चुनाव लड़े, तो कांग्रेस ने उनका विरोध किया। इतना ही नहीं सदन में भी उनके विचारों को गंभीरता से नहीं लिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल उठाया कि आजादी के बाद लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने बाबा साहब को भारत रत्न क्यों नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, "कांग्रेस ने न तो बाबा साहब का कोई स्मारक बनाया और न ही पंचतीर्थ की स्थापना की। बाबा साहब को जो भी सम्मान मिला, वह भाजपा और अन्य पार्टी नेताओं के प्रयासों से मिला है।"
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शर्मा ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि संसद में उनका व्यवहार बुजुर्गों और महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस सत्ता के बिना नहीं रह सकती और सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उनकी राजनीति झूठ और लूट पर आधारित है।"
उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चल रही है और हमेशा चलेगी। उन्होंने कहा, "हम बाबा साहब के अंत्योदय के विचारों को लागू कर रहे हैं और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। देश की जनता कांग्रेस की नीतियों और झूठी राजनीति को समझ चुकी है। उन्होंने कहा, "आने वाले समय में जनता कांग्रेस को उसकी सही जगह दिखाएगी। भाजपा केंद्र और राज्य में जनता के विश्वास पर खरी उतरी है और बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।"