फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ravi Kishan Dances with Students at a Programme in jaipur

Rajasthan: जयपुर में छात्रों संग रवि किशन ने की मस्ती, ट्रोलिंग और राजनीति पर क्या बोले सांसद?

Tue, 18 Aug 2026 08:40 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2026 08:40 PM IST
सार

Rajasthan News: जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में अभिनेता एवं सांसद रवि किशन ने मंगलवार को छात्रों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और कई गानों पर डांस कर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। रवि किशन ने सोशल मीडिया पर वायरल अपने खास डांस स्टेप भी छात्रों के साथ किए।

विज्ञापन
Ravi Kishan Dances with Students at a Programme in jaipur
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक कार्यक्रम में जयपुर पहुंचे रवि किशन ने मंच से ‘खम्मा घणी’ बोलकर छात्रों से बातचीत की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देश में कई बेहतरीन इंजीनियर हुए हैं, लेकिन आज के युवा एआई के दौर के इंजीनियर हैं। उन्हें पिछली पीढ़ियों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने छात्रों से जीवन में कभी निराश नहीं होने और मुश्किल परिस्थितियों में भी हार न मानने की अपील की।

विज्ञापन


‘जेन जी का प्यार मिल रहा है’
रवि किशन ने कहा कि यह महादेव की कृपा है कि उन्हें जेन जी का काफी प्यार मिल रहा है और सोशल मीडिया पर वे वायरल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बाद यह उनका पहला कार्यक्रम है और यहां आकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि वे जीवन में दिल की सुनते हैं, लेकिन काम के मामले में दिमाग को प्राथमिकता देते हैं।
विज्ञापन


ट्रोलिंग से परेशान न होने की दी सलाह
सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर रवि किशन ने युवाओं को सलाह दी कि वे ट्रोल होने से परेशान न हों। उन्होंने कहा कि वे भी कई बार ट्रोल होते हैं और अब अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट नहीं पढ़ते। अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जरूरत के समय किसी ने उनकी मदद नहीं की। यही वजह है कि राजनीति में आने के बाद उनका उद्देश्य लोगों की मदद करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राजस्थान के 7 शहरों को मिली ई-बसों की सौगात, CM भजनलाल ने 71 बसों को दिखाई हरी झंडी

‘अभिनय शौक, राजनीति निस्वार्थ भाव से’
रवि किशन ने कहा कि अभिनय वे अपने शौक के लिए करते हैं, जबकि राजनीति निस्वार्थ भाव से करते हैं। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने, कठिन परिस्थितियों से सीखने और लगातार आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों के साथ उनकी बातचीत और डांस आकर्षण का केंद्र रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed