{"_id":"6a473485efdea8d4c00b86a1","slug":"jaipur-police-arrest-history-sheeter-salman-gaddi-with-country-made-pistol-five-held-in-armed-assault-case-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4461911-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: 15 मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर 'सलमान गद्दी' दबोचा; देसी कट्टा समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: 15 मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर 'सलमान गद्दी' दबोचा; देसी कट्टा समेत पांच गिरफ्तार
Fri, 03 Jul 2026 12:08 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:08 PM IST
सार
जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र में मारपीट और हथियारों से हमले के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर एवं इनामी अपराधी सलमान गद्दी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सलमान के पास से देसी कट्टा बरामद हुआ है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और इनामी सलमान खान उर्फ सलमान गद्दी समेत पांच को गिरफ्तार किया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र में मारपीट और हथियारों से हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर एवं इनामी अपराधी सलमान खान उर्फ सलमान गद्दी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सलमान के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया है, जबकि अन्य आरोपियों के पास से लाठी-डंडे जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ कानोता थाने में मामला दर्ज है।
धमकी के बाद घर पहुंचकर किया था हमला
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि 11 जून को पीड़ित ने कानोता थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 8 जून को आरोपियों ने उसे और उसके भाई को धमकी दी थी। इसके बाद 10 जून की रात करीब आठ बजे सलमान गद्दी, शाहरुख गद्दी, सोहेल गद्दी, रफीक गद्दी, आसिफ गद्दी सहित 15 से 20 लोग लाठी-डंडों, सरियों और पिस्टल से लैस होकर पहुंचे और दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से हुई गिरफ्तारी
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। साथ ही मुखबिर तंत्र की मदद से फरार आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जांच के आधार पर हिस्ट्रीशीटर एवं इनामी अपराधी सलमान खान उर्फ सलमान गद्दी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने इस कार्रवाई में रफीक खान, शाहरुख खान, नासिर खान और धनराज बैरवा उर्फ छोटू को भी गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी मामले में सोहेल खान और आसिफ खान को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Rajasthan Crime News: राजस्थान में झूठी FIR कराने वालों को जेल की सजा; 1870 मामलों में कोर्ट ने लिया संज्ञान
15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज
कानोता थाना प्रभारी मुनीन्द्र सिंह के अनुसार, सलमान गद्दी गंगापुर सिटी के उदेई मोड़ थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर और इनामी अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, चोरी, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह गंगापुर सिटी के एक अन्य गंभीर मामले में भी फरार चल रहा था।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।